Connect with us

ताज़ा ख़बर

मुझसे बर्दाश्त नहीं हुआ… इस्तीफा देने के बाद पत्नी से बात करते हुए भावुक हुए GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह

इस्तीफे के बाद GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह का पत्नी से फोन पर बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे भावुक होकर अपने फैसले की वजह बताते नजर आ रहे हैं।

Published

on

GST Deputy Commissioner news

लखनऊ:अयोध्या में तैनात राज्यकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने अपने पद से इस्तीफा देकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। इस्तीफे के बाद उनका एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे फोन पर बात करते हुए खुद को संभाल नहीं पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- बरेली DM पर ‘बंधक बनाने’ के आरोपों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट के साथ बैठक में क्या हुआ? ADM ने सामने रखी पूरी तस्वीर

प्रशांत कुमार सिंह ने इस्तीफा देते समय स्पष्ट कहा कि उनका यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में लिया गया है। उन्होंने कहा कि वे उनके अपमान को सहन नहीं कर सकते। इसी के बाद से उनका नाम लगातार चर्चा में बना हुआ है।

वायरल वीडियो में देख सकते

प्रशांत कुमार सिंह फोन लगाते समय बेहद भावुक नजर आते हैं। जैसे ही उनकी पत्नी फोन उठाती हैं, वे कहते हैं—“मैंने इस्तीफा दे दिया है… मुझसे बर्दाश्त नहीं हुआ… मुझसे बर्दाश्त नहीं हुआ।” इतना कहते ही उनकी आवाज भर्रा जाती है और वे फफक-फफक कर रो पड़ते हैं। बातचीत के दौरान वे यह भी कहते हैं कि “जिसका नमक खाते हैं, उसका सिला अदा करना चाहिए, मुझसे बर्दाश्त नहीं हुआ।”

फोन कॉल समाप्त करने के बाद प्रशांत कुमार सिंह कैमरे की ओर देखते हुए कहते हैं—“सॉरी, मैं पत्नी से बात कर रहा था।” इसके बाद वे अपनी निजी पीड़ा साझा करते हुए बताते हैं कि उनकी दो बेटियां हैं, वे पिछले दो रातों से सो नहीं पाए हैं और लंबे समय से मानसिक तनाव में थे।

यह भी पढ़ें:- UGC Rules 2026: यूनिवर्सिटी-कॉलेजों में जातिगत भेदभाव पर नए नियम, 4 बड़े सवालों के साथ क्यों बना सवर्ण बनाम SC/ST-OBC का मुद्दा

Advertisement

कौन हैं प्रशांत कुमार सिंह?

प्रशांत कुमार सिंह का जन्म 28 अक्टूबर 1978 को उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में हुआ था। उन्होंने हाई स्कूल तक की शिक्षा जीवन राम इंटर कॉलेज से प्राप्त की। इसके बाद वाराणसी स्थित उदय प्रताप महाविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

उन्होंने वर्ष 2013 में सेवा जॉइन की थी। उनकी पहली तैनाती सहारनपुर में हुई थी। वर्ष 2023 में उन्हें अयोध्या में पोस्टिंग मिली, जहां वे राज्यकर विभाग के संभागीय उप आयुक्त (डिप्टी कमिश्नर) के पद पर कार्यरत थे। उन्हें एक कर्मठ और अनुशासित अधिकारी के रूप में जाना जाता रहा है।

प्रशांत कुमार सिंह ने यह भी स्पष्ट किया है कि उनके इस्तीफे के पीछे किसी तरह का दबाव नहीं था। यह फैसला उन्होंने अपने स्वाभिमान और विचारों के आधार पर स्वयं लिया है। उन्होंने कहा कि इस्तीफा स्वीकार होने के बाद वे अपने निजी संसाधनों से समाज सेवा के कार्यों में जुटेंगे।

यह भी पढ़ें:- Gorakhpur: गोला उपनगर में माल लदी मैजिक नहर में पलटी, चालक बाल-बाल बचा… स्कॉर्पियो चालक फरार

Share this with your friends:
Continue Reading
Advertisement

टॉप न्यूज़

अपराध3 days ago

बृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’

उत्तर प्रदेश3 days ago

गोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान

अपराध3 days ago

गोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद

उत्तर प्रदेश3 days ago

रायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!

अयोध्या4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!

गोरखपुर शहर1 month ago

उरुवा बाजार में साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापार मंडल दो भागों में बंटा, असमंजस में व्यापारी

झांसी सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार जिसमें अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत हुई
ब्रेकिंग न्यूज़1 month ago

अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार

देवरिया के पोखारभिंडा गांव में आंबेडकर प्रतिमा विवाद के बाद तैनात पुलिस बल
देवरिया2 months ago

देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात

मुरैना में बेहोश महिला टीचर को गलत CPR देने की सांकेतिक तस्वीर
ताज़ा ख़बर2 months ago

मुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां

गोरखपुर ग्रामीण2 months ago

गोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल

गोरखपुर शहर1 month ago

उरुवा बाजार में साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापार मंडल दो भागों में बंटा, असमंजस में व्यापारी

Gorakhpur Crime News
गोरखपुर शहर2 months ago

गोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

झांसी सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार जिसमें अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत हुई
ब्रेकिंग न्यूज़1 month ago

अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार

मुरैना में बेहोश महिला टीचर को गलत CPR देने की सांकेतिक तस्वीर
ताज़ा ख़बर2 months ago

मुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां

रामगढ़ताल नया सवेरा फेज-2 में विकसित होने वाला ई-ज़ोन
गोरखपुर शहर2 months ago

गोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं

देवरिया के पोखारभिंडा गांव में आंबेडकर प्रतिमा विवाद के बाद तैनात पुलिस बल
देवरिया2 months ago

देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात

अयोध्या4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!

उत्तर प्रदेश3 days ago

रायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!

Advertisement

Trending

free counter

हमारे बारे में-

पूर्वांचल भारत न्यूज एक रजिस्टर्ड न्यूज पोर्टल है ।
इसका उद्देश्य पूर्वांचल भारत के साथ ही देश दुनियां की खबरों व जानकारियों को हमारे दर्शकों को रोचक अंदाज में पहुंचना है। युवाओं को रोजगार सम्बन्धित जानकारी के साथ ही हर वर्ग की समस्या को हम उठा सकें यही हमारी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और जनसमस्याओं से जुड़े समाचारों पर भी हमारा विशेष ध्यान होता है ।


प्रबन्धक / निदेशक:

जे. समरजीत जैसवार

प्रधान सम्पादक :

आदित्य धनराज

सम्पादक : अजय कुमार 

सलाहकार सम्पादक : जे०पी० 

सलाहकार सम्पादक : ब्रिजेन्द्र सिंह 

उपसम्पादक : एस.के. मिश्रा

उपसम्पादक : कमलेश यादव

उपसम्पादक : धीरेन्द्र कुमार

उपसम्पादक : नीतू यादव

सम्पादकीय :  मनीष कुमार

विज्ञापन और प्रसार प्रबन्धक: आदित्य धनराज

Our Visitor

043117
Total views : 50455


प्रधान कार्यालय :

कूड़ाघाट, निकट एम्स हॉस्पिटल मोहद्दीपुर, 

गोरखपुर, उo प्रo । पिन-273008

सम्पादकीय कार्यालय :

राम जानकी मार्ग, उरुवा बाजार, गोरखपुर
पिन-273407

Copyright © 2021. Powered by “PURVANCHAL BHARAT NEWS”

You cannot copy content of this page