अयोध्या
एक पति की दूसरी पत्नी होती है दुश्मन, लेकिन यूपी के बरेली में एक पत्नी खुशी खुशी लाई अपनी सौतन
पूर्वांचल भारत न्यूज़
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। बता दें कि जिले की एक महिला ने अपने पति की खुशी के लिए दूसरी शादी की ना सिर्फ सहमति दी, बल्कि बारात में शामिल होकर अपनी सौतन को विदा करा कर अपने घर ले लाई. खबर है कि शादी के चार साल बाद भी दंपति को संतान नहीं हुई थी। इसी के चलते पति की संतान की इच्छा को देखते हुए महिला ने पति की दूसरी शादी की सहमति दे दिया।
आपको बता दें कि महिला के मायके वालों ने शादी पर एतराज जताते हुए थाने में तहरीर दी. मगर महिला अपने पति के बचाव में खड़ी हो गई। पुलिस ने भी महिला की सहमति को देखते हुए शख्स के खिलाफ कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है। प्यार, त्याग और आपसी सामंजस्य का यह किस्सा पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
आपको बताते हैं विस्तार से पूरे मामले को-
बरेली में फरीदपुर के एक मोहल्ले में एक परिवार ने चार साल पहले अपनी बेटी की शादी भगवंतापुर गांव के एक युवक से की थी। पति-पत्नी दोनों बड़े प्यार से रह रहे थे, लेकिन उन्हें संतान नहीं हुई थी। खबर है कि शख्स ने संतान प्राप्ति के लिए दूसरी शादी करने की इच्छा व्यक्त की थी। जब पति ने पत्नी के सामने दूसरी शादी की बात कही तो उसने इस बात के लिए सहमति दे दी। फिर क्या था इसके बाद पति का रिश्ता तय हो गया और पत्नी अपनी सौतन को लाने को खुशी-खुशी तैयार हो गई।
इधर रिश्तेदारों और दोस्तों ने युवक की दूसरी शादी पीलीभीत के बिलसंडा से तय करा दिया। बीते गुरुवार को युवक अपने परिवार और दोस्तों के साथ बारात लेकर गया। उसकी पहली पत्नी भी अपने पति के साथ बाराती बन कर बारात में सजधज कर गई।
पीलीभीत में भी जब बारात पहुंची तो पत्नी को साथ देख कर शादी में आये लोग भी चर्चा करने लगे। साथ ही पति पत्नी के बीच प्रेम को देख कर अभिभूत हो गए। मगर जब दामाद की दूसरी शादी की बात गांव वालों के जरिए महिला के मायके वालों को हुई, तो वे विरोध करने के लिए थाने पहुंच गए।
पुलिस ने कही ये बात-
महिला के मायके वालों ने पुलिस को तहरीर दी। वहीं, फरीदपुर इंस्पेक्टर से एसपी देहात ने जब मामले के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने पर टीम को भेजा गया, तो जांच में महिला की सहमति से पति की दूसरी शादी करने की बात सामने आई. महिला ने पुलिस से कहा कि उसे इस शादी से कोई समस्या नहीं है। बता दें कि पत्नी की सहमति के चलते पुलिस की ओर से मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
-
गोरखपुर ग्रामीण3 weeks agoगोरखपुर में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 3 भैंसों की मौत, पशुपालकों ने मांगा मुआवजा
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoलखनऊ में 25 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoPlastic Banknotes: भारत में जल्द आ सकते हैं प्लास्टिक के नोट, RBI कर रहा तैयारी; जानिए क्या होंगे फायदे
-
ताज़ा ख़बर1 week ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
-
ताज़ा ख़बर1 week ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
-
ताज़ा ख़बर1 week ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
