गोरखपुर ग्रामीण
70 साल के ससुर ने 28 साल की बहू से की शादी, आखिर किस मजबूरी में लिया ये कठिन फैसला जानें..
70 साल के बुजुर्ग शख्स ने अपनी 28 साल की बहू के साथ मंदिर में शादी कर ली. इस शादी के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं
उत्तर प्रदेश में 70 साल के बुजुर्ग शख्स ने अपनी 28 साल की बहू के साथ मंदिर में शादी कर ली. इस शादी के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं.वहीं इस घटना को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हैं. सोशल मीडिया की खबर और फोटो पर भरोसा करें तो कहा जा रहा है कि ससुर कैलाश यादव की पत्नी की 12 साल पहले मौत हो चुकी है. उनके चार बच्चे हैं और पूजा का पति तीसरे नंबर का बेटा था, उसकी भी मौत हो चुकी है. खबरों के अनुसार दोनों ने आपसी रजामंदी के साथ शादी की है और पूजा, अपने इस नए रिश्ते से खुश है. बताया गया है कि कैलाश यादव बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के छपिया उमराव गांव का रहने वाला है.
खबरों के अनुसार बड़हलगंज थाने के चौकीदार कैलाश यादव ने अपनी बहू पूजा के साथ सात फेरे लिए और इस मौके पर ग्रामीणों के साथ उनके परिजन मौजूद रहे. इस शादी को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चाएं हो रही हैं. कुछ लोगों का कहना है कि पूजा, अपने पति की मौत के बाद से अकेली थी. उसकी शादी किसी और से करा दी गई थी, लेकिन उसे वह घर-परिवार पसंद नहीं आया तो वह अपने पति के घर लौट आई. यहां उसने अपने ससुर के साथ शादी करना मंजूर कर लिया और समाज की परवाह किए बैगर यह शादी हो गई.
पुलिस तक पहुंची बात, फोटो देखकर हैरान हुए अफसर
बड़हलगंज थाने में चौकीदार कैलाश यादव की शादी की बात सोशल मीडिया के जरिए उस गांव और थाने तक पहुंच गई है. थाना प्रभारी बड़हलगंज ने बताया हमें इस शादी की जानकारी वायरल हो रही फोटो से ही पता चली है. इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि यह दो लोगों का आपसी मामला है, यदि किसी को शिकायत होगी तो पुलिस जांच कर सकती है
Sports (12) अपना शहर (29) अपराध (66) अपराध (34) अयोध्या (13) आजमगढ़ (17) आवाज (23) आस्था (17) उत्तर प्रदेश (242) उत्तर प्रदेश (223) उड़ान (22) एक्सक्लूसिव (19) कुशीनगर (22) गोरखपुर ग्रामीण (499) गोरखपुर शहर (448) ग्रामीण भारत (63) चुनाव (12) टॉप न्यूज़ (447) ताज़ा ख़बर (432) दिल्ली (71) दिल्ली (33) देवरिया (32) देश विदेश (30) नजरिया (15) पंचायती चुनाव (13) पड़ताल (14) बनारस (27) बलिया (16) बस्ती (13) बिहार (20) बिहार न्यूज़ (22) ब्रेकिंग न्यूज़ (401) महाराजगंज (23) मौसम (18) राजधानी (14) राजनीति (40) लखनऊ (274) लाइफ़स्टाइल (12) वायरल न्यूज़ (20) विधान सभा (36) विविध (12) व्यक्तित्व (13) शिक्षा (16) शुभकामना संदेश (19) सन्तकबीर नगर (17)
-
गोरखपुर ग्रामीण18 hours agoगोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल
-
गोरखपुर शहर1 day agoगोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
-
गोरखपुर शहर1 day agoगोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं
