उत्तर प्रदेश
मोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
सहजनवा/घघसरा, गोरखपुर।
सहजनवा क्षेत्र के घघसरा नगर पंचायत स्थित परशुराम नगर में गुरुवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम प्रियांशु की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार, पनिका निवासी प्रियांशु हैंडपंप में लगी मोटर चलाने के लिए स्टार्टर के पास गया था। जैसे ही उसने स्टार्टर का बटन दबाने का प्रयास किया, वह अचानक करंट की चपेट में आ गया और स्टार्टर से चिपक गया।
हादसा होते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजन बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। घटना से आसपास के लोग भी स्तब्ध हैं।
#गोरखपुर #सहजनवा #घघसरा #पनिका #करंटसेमौत #दर्दनाकहादसा #प्रियांशु #सड़कसुरक्षा #पूर्वांचलभारत #पूर्वांचलभारत_न्यूज़
-
अपराध2 weeks agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
लखनऊ3 weeks agoलखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर5 days agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर5 days agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
