Connect with us

ताज़ा ख़बर

सपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा

डॉ. संजयन त्रिपाठी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। इससे पहले पार्टी ने इस सीट से कमलेश यादव को टिकट दिया था।

Published

on

SanjayanTripathi

लखनऊ/गोरखपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशी में बदलाव किया है। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने वाले डॉ. संजयन त्रिपाठी शनिवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और इस सीट से पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया।

इस फैसले के बाद पहले घोषित सपा प्रत्याशी कमलेश यादव का टिकट कट गया है। इस दौरान चिल्लूपार के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी भी मौजूद रहे। अब डॉ. संजयन त्रिपाठी सपा के टिकट पर इस सीट से चुनाव लड़ेंगे।

ये भी पढ़े- गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा

भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय दाखिल किया था पर्चा

डॉ. संजयन त्रिपाठी पिछले कुछ वर्षों से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय थे। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा का टिकट पाने के लिए वह दावेदारी कर रहे थे। हालांकि, पार्टी ने इस सीट से वर्तमान विधान परिषद सदस्य ध्रुव त्रिपाठी को अपना प्रत्याशी घोषित किया।

भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद डॉ. संजयन त्रिपाठी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने गुरुवार को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भी दाखिल कर दिया। नामांकन के बाद उन्होंने अपनी गाड़ी से भाजपा का झंडा हटा दिया था।

इसके बाद उनके समाजवादी पार्टी में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गईं। पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी उन्हें लेकर लखनऊ पहुंचे, जहां उनकी सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात हुई। शनिवार को पार्टी में शामिल होने और प्रत्याशी बनाए जाने की औपचारिक घोषणा कर दी गई।

Advertisement

ये भी पढ़े- मोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम

मठलार डिग्री कॉलेज में हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष हैं डॉ. संजयन

डॉ. संजयन त्रिपाठी देवरिया जिले के मठलार डिग्री कॉलेज में हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े होने के साथ ही उनके परिवार के करीबी रिश्तेदारों के भी शैक्षणिक संस्थान संचालित होने की जानकारी है।

शिक्षक होने के कारण डॉ. संजयन त्रिपाठी लंबे समय से शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। निजी विद्यालयों के शिक्षकों के बीच उनकी सक्रियता को भी उनकी चुनावी दावेदारी से जोड़कर देखा जाता रहा है। इस बार भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का निर्णय लिया था।

अब सपा में शामिल होने और पार्टी का टिकट मिलने के बाद वह इसी सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

ये भी पढ़े- बस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत

पहले भी लड़ चुके हैं चुनाव, दो बार रहे दूसरे स्थान पर

डॉ. संजयन त्रिपाठी इससे पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं। वर्ष 2006 में उन्होंने कौड़ीराम विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उपचुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें लगभग 10 हजार वोट मिले और वह चौथे स्थान पर रहे।

Advertisement

वर्ष 2007 में उन्होंने कौड़ीराम विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा। इस बार भी वह चौथे स्थान पर रहे और उन्हें 11 हजार से अधिक वोट मिले।

इसके बाद उन्होंने गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद का चुनाव लड़ा। वर्ष 2010 के चुनाव में वह दूसरे स्थान पर रहे। वर्ष 2016 के चुनाव में भी उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपनी दावेदारी पेश की और दूसरे स्थान पर रहे। उस चुनाव में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) ने उनका समर्थन किया था।

वर्ष 2022 में डॉ. संजयन त्रिपाठी भाजपा में शामिल हुए थे। वर्ष 2023 के गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भी वह टिकट के दावेदार थे, लेकिन पार्टी ने देवेंद्र प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया था। इसके बाद उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने का ऐलान किया था।

अब शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद डॉ. संजयन त्रिपाठी ने सपा का दामन थाम लिया है। पार्टी ने उन्हें गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अपना अधिकृत उम्मीदवार बनाया है।

Share this with your friends:
Continue Reading
Advertisement

टॉप न्यूज़

SanjayanTripathi
ताज़ा ख़बर46 minutes ago

सपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव में बड़ा ट्विस्ट
गोरखपुर शहर2 hours ago

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा

उत्तर प्रदेश1 week ago

मोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश1 week ago

बस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत

अपराध2 weeks ago

संतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश

लखनऊ2 weeks ago

लखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार

अपराध3 weeks ago

बृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’

उत्तर प्रदेश3 weeks ago

गोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान

अपराध3 weeks ago

गोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद

गोरखपुर ग्रामीण2 months ago

गोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल

गोरखपुर शहर2 months ago

उरुवा बाजार में साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापार मंडल दो भागों में बंटा, असमंजस में व्यापारी

Gorakhpur Crime News
गोरखपुर शहर2 months ago

गोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

झांसी सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार जिसमें अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत हुई
ब्रेकिंग न्यूज़2 months ago

अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार

मुरैना में बेहोश महिला टीचर को गलत CPR देने की सांकेतिक तस्वीर
ताज़ा ख़बर2 months ago

मुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां

अपराध2 weeks ago

संतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश

देवरिया के पोखारभिंडा गांव में आंबेडकर प्रतिमा विवाद के बाद तैनात पुलिस बल
देवरिया2 months ago

देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात

अयोध्या3 weeks ago

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!

रामगढ़ताल नया सवेरा फेज-2 में विकसित होने वाला ई-ज़ोन
गोरखपुर शहर2 months ago

गोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं

Advertisement

Trending

free counter

हमारे बारे में-

पूर्वांचल भारत न्यूज एक रजिस्टर्ड न्यूज पोर्टल है ।
इसका उद्देश्य पूर्वांचल भारत के साथ ही देश दुनियां की खबरों व जानकारियों को हमारे दर्शकों को रोचक अंदाज में पहुंचना है। युवाओं को रोजगार सम्बन्धित जानकारी के साथ ही हर वर्ग की समस्या को हम उठा सकें यही हमारी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और जनसमस्याओं से जुड़े समाचारों पर भी हमारा विशेष ध्यान होता है ।


प्रबन्धक / निदेशक:

जे. समरजीत जैसवार

प्रधान सम्पादक :

आदित्य धनराज

सम्पादक : अजय कुमार 

सलाहकार सम्पादक : जे०पी० 

सलाहकार सम्पादक : ब्रिजेन्द्र सिंह 

उपसम्पादक : एस.के. मिश्रा

उपसम्पादक : कमलेश यादव

उपसम्पादक : धीरेन्द्र कुमार

उपसम्पादक : नीतू यादव

सम्पादकीय :  मनीष कुमार

विज्ञापन और प्रसार प्रबन्धक: आदित्य धनराज

Our Visitor

044424
Total views : 51943


प्रधान कार्यालय :

कूड़ाघाट, निकट एम्स हॉस्पिटल मोहद्दीपुर, 

गोरखपुर, उo प्रo । पिन-273008

सम्पादकीय कार्यालय :

राम जानकी मार्ग, उरुवा बाजार, गोरखपुर
पिन-273407

Copyright © 2021. Powered by “PURVANCHAL BHARAT NEWS”

You cannot copy content of this page