उत्तर प्रदेश
गोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
गोरखपुर के पादरी बाजार में कमरा लेने पहुंचे थे युवक, ‘मेल स्कॉर्ट’ बताकर किराए पर कमरा मांगने की चर्चा; बॉडी मसाज के लिए महिला को बुलाने की भी बात सामने आई।
रैन बसेरे में ‘मेल स्कॉर्ट’ के नाम पर कमरा लेने पहुंचे दो युवक, विवाद के बाद कार सवार महिला फरार हो गयी। शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार स्थित एक रैन बसेरे में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो युवक कथित तौर पर महिला के साथ ठहरने के लिए कमरा लेने पहुंचे। बताया जा रहा है कि युवकों ने खुद को ‘मेल स्कॉर्ट’ बताते हुए कमरा किराए पर लेने की बात कही थी।
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवकों ने बॉडी मसाज के लिए एक शादीशुदा महिला को बुलाया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया और महिला कार से मौके से चली गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
बताया जा रहा है कि दोनों युवकों में से एक भटहट क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि दूसरा चंडीगढ़ निवासी बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने एक युवक का शांति भंग की आशंका में चालान किया है।
फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस स्तर से जांच की जा रही है। घटना के पीछे वास्तविक वजह क्या थी और रैन बसेरे में युवक किस उद्देश्य से पहुंचे थे, इसे लेकर पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
पूर्वांचल भारत न्यूज़ की अपील: किसी व्यक्ति के संबंध में आरोपों को अंतिम सत्य न मानें। पुलिस जांच और आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी।
#Gorakhpur #GorakhpurNews #GorakhpurLive #PadriBazar #ShahpurPolice #GorakhpurPolice #PurvanchalBharatNews #UPNews #GorakhpurBreakingNews #BreakingNews
