ब्रेकिंग न्यूज़
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार
झांसी में हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद और उसके साथी सोनू की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
झांसी | 6 अगस्त 2026: माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की गुरुवार को उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उसके साथ मौजूद सोनू की भी जान चली गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना सुबह करीब 10:30 बजे कानपुर-झांसी हाईवे पर पुंछ थाना क्षेत्र में हुई।
भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था आबान
जानकारी के अनुसार, आबान अहमद अपने कुछ साथियों के साथ झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था। इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
कार में कुल पांच लोग सवार थे। हादसे में आबान अहमद और सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं उमर अहमद, मोहम्मद जैद और असलम गंभीर रूप से घायल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
पुलिस जांच में जुटी, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
परिजनों और अतीक अहमद के करीबी रिश्तेदारों का दावा है कि कार के सामने अचानक एक जानवर आ गया था। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
ये भी पढ़े- मुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां
अतीक अहमद के परिवार की स्थिति
अतीक अहमद के कुल पांच बेटे थे। इनमें से असद अहमद अप्रैल 2023 में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। अली अहमद फिलहाल झांसी जेल में बंद है और उसे अक्टूबर 2025 में प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल से झांसी स्थानांतरित किया गया था। अतीक के दो अन्य बेटे अभी स्कूली शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। गौरतलब है कि अतीक अहमद की अप्रैल 2023 में प्रयागराज में हत्या कर दी गई थी।
-
अयोध्या1 week agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश1 week agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
उत्तर प्रदेश7 days agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
अपराध1 week agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
लखनऊ3 days agoलखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार
-
अपराध7 days agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
