टॉप न्यूज़
राशनकार्ड धारकों के लिए यूपी में अब नया नियम हुआ जारी, प्रत्येक यूनिट सदस्यों को लगाना होगा अंगूठा
लखनऊ, उत्तर प्रदेश
यूपी में आपूर्ति विभाग ने राशन कार्डों के यूनिटों के सत्यापन का नया तरीका अपनाया है। विभाग ने यूनिटों की ई-केवाईसी कराने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत कार्ड के प्रत्येक यूनिट को एक बार ई-पास मशीन में अंगूठा लगाना पड़ेगा। इसका समय विभाग की ओर से निर्धारित किया जाएगा। राशन कार्ड धारकों का कोई भी एक यूनिट ई-पाश मशीन में अंगूठा लगाकर राशन प्राप्त कर सकता है।
यूपी में अब राशन कार्ड धारकों का कोई भी एक यूनिट ई-पाश मशीन में अंगूठा लगाकर राशन प्राप्त कर सकता है। पिछले कई वर्षों से यह व्यवस्था चल रही है। ऐसे में जिस व्यक्ति का निधन भी हो गया है, उसका भी खाद्यान्न उठ रहा है। जबकि इसकी सूचना दी जानी चाहिए, जिससे कार्ड से ऐसे यूनिट को हटाया जा सके।
आपूर्ति विभाग ने लिया ई-केवाईसी कराने का निर्णय
यूपी में आपूर्ति विभाग ने इस तरह के यूनिट को राशन कार्ड से हटाने के लिए ई-केवाईसी कराने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था फरवरी माह से शुरू हो जाएगी। इसमें सभी यूनिटों को क्रम वार अलग-अलग महीनों में ई-पाश मशीन में अंगूठा लगाने का मौका दिया जाएगा। इस व्यवस्था से ऐसे यूनिट का पता चल जाएगा, जिनका निधन हो चुका है।
इसे लेकर आपूर्ति विभाग प्लानिंग कर रहा है।विभाग यूनिटों की सुविधा के मुताबिक समय निर्धारित करना चाहता है, जिससे गैर जनपद व गैर राज्यों में काम करने गए लोगों को भी असुविधा न हो।बढ़ती जा रहे नए कार्ड बनवाने के आवेदन
पात्र गृहस्थी और अंत्योदय योजना वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक संचालित हो रही है। उस समय जिले की आबादी 44 लाख के करीब थी। अब आबादी बढ़कर लगभग 53 लाख हो गई। परिवारों की भी संख्या बढ़ गई है। उधर, सत्यापन न होने के चलते रिक्त स्थान कम ही बन पाया है। फिलहाल जिले का लक्ष्य पूरा चल रहा है। नए कार्ड नहीं बन पा रहे हैं,जिससे अन्य नए गरीब परिवारों का राशन कार्ड बनने में हो रही है समस्या।
-
गोरखपुर ग्रामीण6 days agoगोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल
-
गोरखपुर शहर7 days agoगोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर5 days agoमुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां
-
गोरखपुर शहर7 days agoगोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं
-
देवरिया5 days agoदेवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात
-
ब्रेकिंग न्यूज़10 hours agoअतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार
