उत्तर प्रदेश
चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने विधानसभा अध्यक्ष के सामने उठाई जल निकासी की समस्या
पूर्वांचल भारत न्यूज़
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राजेश त्रिपाठी के वाल से……
चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के सामने उरुवा बड़हलगंज ब्लाक के जल निकासी की समस्या को बताया, और विधानसभा में नियम 51 के तहत जल्द से जल्द समस्या का निजात हो, हम आपको बता दें कि उरुवा ब्लॉक में टाडी, बेलासपुर, अमोढा,उरुवा, मंझरिया, कोटिया,नायक परसा आदि दर्जनों गांव जल निकासी की समस्या से जूझ रहा है, हालात यह हैं की सैकड़ों एकड़ फसल कई वर्षों से डूब जाता है ,इसके लिए कई बार अधिकारियों से गुहार लगाया गया , लेकिन कोई सूझ लेने वाला नहीं था, यह तक की किसानों ने 2022 विधानसभा में चुनाव का वहिष्कार कर दिया था, लेकिन विधायक राजेश त्रिपाठी ने समस्या को उठाया और इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी।
अपने प्यारे चिल्लूपार क्षेत्र के बड़हलगंज ब्लाक के गांव रामकोला, नेवादा, फरसाड़, बैदौली और उरुवा ब्लाक के अमोढा़, टाड़ी, मंझरिया, परसा नायक, बेलासपुर, उरुवा जैसे दर्जन भर गांवों में जल निकासी की भीषण समस्या को बीती रात विधानसभा में नियम 51 के तहत उठा कर तथा एक अलग से याचिका दायर कर शीघ्र समाधान की मांग की । जिसे विधान सभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी ने स्वीकार कर सरकार से जवाब मांगा लिया…
विधानसभा अध्यक्ष जी मिलकर उनका आभार प्रकट करते हुए….
