गोरखपुर ग्रामीण
सपा की मासिक बैठक में गरजे कार्यकता, प्रदेश में 2022 में होगी सपा की वापसी
चिल्लूपार/गोरखपुर।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आगामी विधान सभा के मद्देनजर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक क्षेत्र के मदरिया स्थित कार्यालय सम्पन्न हुई।बैठक में समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, प्राथमिक स्तर के बुथों को मजबूत करने, सेक्टर अध्यक्ष के गठन व वर्तमान में क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित लोगों की सहायता पर चर्चा हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधानसभा अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि कार्यकर्ता क्षेत्र के गरीब, बेरोजगार, किसान, मजदूर आदि लोगों के बीच जाएं और सपा की नीतियों को प्रसारित करें। प्रदेश की कमान सम्भालते ही छः महीने में यूपी की सड़कों को गड्डा मुक्त करने वाली भाजपा सरकार ने सड़को को और अधिक गद्दयुक्त कर दिया है। मंहगाई व बेरोजगारी से प्रदेश ही नहीं देश की जनता भी सरकार को कोस रही है। आम आदमी किस तरह अपने बच्चों का पेट पाल रहा है यह वही जानता है।खाद्य पदार्थो के आसमान छूते दामों से हर तरफ हाहाकार मचा है।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार यादव ने कहा कि प्रदेश में अपराध चरम पर है।महिलाओं के प्रति हिंसा रुकने के बजाय बेतहासा बढ़ रही है।मासूम बच्चे भी इसके लगातार शिकार हो रहे हैं। प्रदेश में दिनदहाड़े और खुलें चोरी, डकैती, व हत्या की घटनाएं हो रही हैं। भाजपा सरकार हर मुद्दे पर विफल है।यह जनता भी समझ चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की वापसी तय हैं। कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें।
बैठक को घनानन्द यादव, जितेन्द्र प्रताप गौड़, कादिर बेग, धर्मेन्द्र यादव, पूनम गुप्ता जी, रामसमुझ, राम प्रसाद शर्मा, राजेश पाण्डेय सहित अन्य कई लोगों ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
-
अपराध2 weeks agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
लखनऊ3 weeks agoलखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर5 days agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर5 days agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
