अपराध
25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे के साथ गिरफ्तार
पूर्वांचल भारत न्यूज़ गोरखपुर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गोरखपुर / उरुवा पुलिस ने सोमवार को तरैना पुल के पास से 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी जगत राम पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि गैंगेस्टर 25,000 इनामी अपराधी पिछले 1 वर्ष से फरार चल रहा था। उरुवा पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनामी बदमाश की पहचान इजहार अंसारी (35) के रूप में हुई है। वह राजगढ़ थाना गोला का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा बरामद किया है। वह लूट की घटना को अंजाम देने के फिराक में था। उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार इजहार पर वर्ष 2021 में गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था। तभी से वह फरार चल रहा था। जिसके बाद उसपर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। उसकी एक गैंग है जो इलाके में घूमकर लोगों के मोबाइल,चेन आदि लूट लेता है। उसके खिलाफ गोला थाने में छह मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया। गिरफ्तार करने वाले प्रमुख रूप से प्रभारी निरीक्षक उरुवा अजय कुमार मौर्य वरिष्ठ उपनिरीक्षक रविसेन सिंह यादव हेड कांस्टेबल अनिल सिंह यादव कांस्टेबल अनिल यादव का सरवन धर्मेंद्र कुमार यादव सम्मिलित रहे।
-
अयोध्या1 week agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश7 days agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
उत्तर प्रदेश6 days agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
अपराध7 days agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
लखनऊ3 days agoलखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार
-
अपराध6 days agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
