उत्तर प्रदेश
गोरखपुर एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, दारोगा समेत 10 पुलिसकर्मी निलंबित
पूर्वांचल भारत न्यूज़
लंबे समय से गैर हाजिर चल रहे एक दारोगा,आठ सिपाही व एक अनुचर को एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने निलंबित कर दिया। यह लोग अलग-अलग थाना, यातायात व पुलिस लाइन में तैनात थे।
इन पर हुई कार्रवाई
खजनी थाने में तैनात दारोगा लालचंद्र वर्मा, गगहा थाने के सिपाही अभिनव सिंह, बड़हलगंज में तैनात हरिकेश पाठक, पुलिस लाइन में तैनात सत्यप्रकाश पासवान, देवेंद्र यादव, दिग्निजय चौहान, यातायात में तैनात सूर्यकान्त, चिलुआताल में तैनात महिला सिपाही अर्चना राय, महिला थाना में तैनात अनुराधा सिंह व पुलिस लाइन के अनुचर असलम बिना अवकाश व किसी सूचना के लंबे समय से गैर हाजिर थे। एसएसपी के पूछने पर थाना प्रभारी, एसपी यातायात व एसपी लाइन ने इन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भेजी थी। एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने बताया कि 10 पुलिसकर्मियो को अनुशासनहीनता, कर्तव्य के प्रति लापरवाही, उदासीनता बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है।
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoलखनऊ में 25 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoPlastic Banknotes: भारत में जल्द आ सकते हैं प्लास्टिक के नोट, RBI कर रहा तैयारी; जानिए क्या होंगे फायदे
-
ताज़ा ख़बर1 week ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
-
ताज़ा ख़बर1 week ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
-
ताज़ा ख़बर1 week ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
