सन्तकबीर नगर
एक ही परिवार के चार बच्चों की नदी में डूबने से मौत
जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां मगहर के आमी नदी के तट पर स्थित मोहम्मदपुर कठार गांव के समीप शुक्रवार को पानी में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची
संतकबीरनगर : – जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां मगहर के आमी नदी के तट पर स्थित मोहम्मदपुर कठार गांव के समीप शुक्रवार को पानी में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मछुआरों के सहारे से शव को पानी से निकालकर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मृतक तीन बच्चे अपनी मौसी के घर आए हुए थे, जबकि एक बच्चा मगहर का ही था। चारों बच्चे पूजा के सामान का विसर्जन करने के लिए नदी के पास गए हुए थे।
यहां बतादें कि कोतवाली खलीलाबाद के मगहर के निकट स्थित मोहम्मदपुर कठार निवासी बीरेंद्र कुमार के घर कोई पूजा का कार्यक्रम था। इससे शामिल होने के लिए बीरेंद्र के साढ़ू गोरखपुर जिले के बांसगांव निवासी दिनेश कुमार अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ दो दिन पूर्व मगहर आए हुए थे। शुक्रवार को शाम चार बजे के करीब बीरेंद्र की पत्नी संजू अपने बेटे अजीत (10 वर्ष) व बहन की बेटी रुबी (8 वर्ष) दीपाली (11 वर्ष) और पपुहिया (6 वर्ष) के साथ पूजा का सामान विसर्जन करने के लिए गांव के निकट आमी नदी के तट गई हुई थी।
बहाव तेज होने के कारण डूब गए बच्चे: इस दौरान संजू देवी पानी में उतरकर पूजा का सामान विसर्जन कर रही थी, तभी चारों बच्चे भी पानी में उतर गए और बहाव तेज होने के कारण बच्चे नदी में डूबने लगे। संजू देवी ने पहले बच्चों को बचाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं बचा पाईं। फिर घर पहुंचकर इसकी जानकारी स्वजन को दी। मौके पर स्वजन पहुंचते इससे पूर्व चारो बच्चे पानी में डूब चुके थे। घटना की सूचना पर सीओ अंशुमान मिश्र, कोतवाली प्रभारी विजय नारायण प्रसाद, मगहर चौकी प्रभारी विजय कुमार दूबे हुंचे और मछुआरों के सहारे शव को ढूंढवाने में जुट गए। आधे घंट बाद चारों बच्चों के शव का पता लगा और नदी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया।
क्या कहती है पुलिस
पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार ने बताया कि चारों बच्चों का शव मिल गया गया है। पुलिस द्वारा पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से क्षेत्र में मातम का माहौल है। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
#पूर्वांचल_भारत_न्यूज़ #PurvanchalBharatNews #PurvanchalBharatNews #पूर्वांचल_भारत_न्यूज़#PurvanchalBharatNews#purvanchalbharatnews#पूर्वांचल_भारत_न्यूज़#पूर्वांचलभारतन्यूज़#PurvanchalBharatNews
-
अयोध्या1 week agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश1 week agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
अपराध1 week agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
अपराध1 week agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
-
लखनऊ6 days agoलखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार
-
उत्तर प्रदेश1 week agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
अपराध2 days agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
