Connect with us

उत्तर प्रदेश

पीपीगंज के कोल्हुआ गांव में गैस वितरण पर उठे सवाल, उपभोक्ताओं ने लगाया कम गैस और ज्यादा वसूली का आरोप

पीपीगंज के कोल्हुआ गांव में घरेलू गैस वितरण को लेकर उपभोक्ताओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि कम गैस वाले सिलेंडर देकर अधिक पैसे वसूले जा रहे हैं, जबकि प्रशासन ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Published

on

पीपीगंज गैस न्यूज़

गोरखपुर जिले के पीपीगंज नगर क्षेत्र स्थित कोल्हुआ गांव में घरेलू गैस सिलेंडर वितरण को लेकर उपभोक्ताओं ने गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि गैस एजेंसियों से जुड़े हाकर होम डिलीवरी के दौरान निर्धारित कीमत से अधिक रुपये वसूल रहे हैं। इसके साथ ही सिलेंडरों से गैस निकालकर कम वजन वाले सिलेंडर उपभोक्ताओं को दिए जाने की शिकायत भी सामने आई है। मामले को लेकर गांव के लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और प्रशासन से तत्काल जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

यह भी पढ़े:- सिकरीगंज में पिकअप-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत

जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज स्थित आषीश इंडेन गैस सर्विस को करीब तीन महीने पहले गैस वितरण में अनियमितताओं के आरोप में प्रशासन ने सील कर दिया था। इसके बाद एजेंसी से जुड़े लगभग 40 हजार उपभोक्ताओं को छह अलग-अलग गैस एजेंसियों में स्थानांतरित किया गया। इनमें मनीराम इंडेन सर्विस, गायत्री इंडेन गैस सर्विस काजीपुर, जय शिव इंडेन गैस सर्विस चरगांवां, मां बामंत इंडेन गैस सर्विस बालापार, गोरखपुर इंडेन गैस सर्विस और कृपा इंडेन गैस सर्विस फरेन्दा महाराजगंज शामिल हैं।

यह भी पढ़े:- गोरखपुर विश्वविद्यालय में पेड़ों की कटाई पर विवाद, छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप

वर्तमान समय में कोल्हुआ गांव में मुख्य रूप से मां बामंत इंडेन गैस सर्विस बालापार और गायत्री इंडेन गैस सर्विस काजीपुर के माध्यम से गैस की होम डिलीवरी की जा रही है। हालांकि उपभोक्ताओं का आरोप है कि वितरण व्यवस्था पूरी तरह मनमाने तरीके से संचालित हो रही है।

स्थानीय निवासी राजेंद्र प्रसाद, दीपक कुमार, राजेश कुमार सिंह, दीपेश यादव और अभयनंदन सहित कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि बुकिंग कराने और डीएसी नंबर मिलने के बावजूद समय से गैस उपलब्ध नहीं कराई जाती। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार हाकर घर के अंदर से सिलेंडर निकालकर देते हैं और कुछ सिलेंडर पहले से खुले हुए होते हैं। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि अवैध तरीके से सिलेंडरों से करीब दो किलो गैस निकाल ली जाती है और बाद में वही सिलेंडर ग्राहकों को सौंप दिए जाते हैं।

Advertisement

यह भी पढ़े:- शपथ लेते ही एक्शन में आए CM शुभेंदु अधिकारी, बंगाल के मुख्य सचिव और DGP से की अहम बैठक

ग्रामीणों के मुताबिक घरेलू गैस सिलेंडर की तय कीमत करीब 975 रुपये है, लेकिन उनसे 1000 से 1050 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। आरोप है कि अतिरिक्त रकम देने से इनकार करने वाले उपभोक्ताओं को या तो देर से सिलेंडर दिया जाता है या फिर गैस उपलब्ध ही नहीं कराई जाती। कुछ उपभोक्ताओं ने यह भी दावा किया कि हाकर खुले तौर पर अधिक पैसे देने पर समय से गैस उपलब्ध कराने की बात कहते हैं।

यह भी पढ़े:- दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम फिर बदलेगा, IMD का आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

मामले को और गंभीर बनाते हुए ग्रामीणों ने अवैध बिक्री के आरोप भी लगाए हैं। लोगों का कहना है कि कई ऐसे लोगों को भी सिलेंडर दिए जा रहे हैं जिनके पास डीएसी नंबर या वैध बुकिंग नहीं होती। आरोप है कि ऐसे सिलेंडरों के बदले 2500 से 3000 रुपये तक वसूले जा रहे हैं, जबकि नियमित उपभोक्ताओं को नियमों का हवाला देकर परेशान किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस वितरण के दौरान मौके पर सिलेंडरों का वजन कराया जाए और संबंधित एजेंसियों व हाकरों के रिकॉर्ड की जांच की जाए। उनका कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच हो तो गैस वितरण में बड़े स्तर पर गड़बड़ी और कालाबाजारी का खुलासा हो सकता है।

उपभोक्ताओं का यह भी कहना है कि होम डिलीवरी व्यवस्था का फायदा उठाकर ग्रामीण और गरीब उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सामूहिक आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Advertisement

यह भी पढ़े:- UP Cabinet Decision: यूपी के 15 लाख शिक्षकों व कर्मियों को बड़ी राहत, अब मिलेगा मुफ्त कैशलेस इलाज

इस मामले में जिला आपूर्ति अधिकारी गोरखपुर अरुण सिंह ने कहा कि यदि निर्धारित मूल्य से अधिक रुपये वसूले जा रहे हैं या कम गैस वाले सिलेंडर दिए जा रहे हैं तो यह गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि शिकायतों की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं कैम्पियरगंज के आपूर्ति निरीक्षक संजीत कुमार ने भी आरोपों को गंभीर बताते हुए जांच का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित एजेंसी और हाकरों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अब बड़ा सवाल यह है कि पहले एक गैस एजेंसी पर कार्रवाई होने के बावजूद क्षेत्र की गैस वितरण व्यवस्था फिर से सवालों के घेरे में कैसे आ गई। फिलहाल उपभोक्ताओं की निगाहें प्रशासनिक जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Advertisement
Share this with your friends:
Continue Reading
Advertisement

टॉप न्यूज़

गोरखपुर शहर1 week ago

उरुवा बाजार में साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापार मंडल दो भागों में बंटा, असमंजस में व्यापारी

झांसी सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार जिसमें अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत हुई
ब्रेकिंग न्यूज़2 weeks ago

अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार

देवरिया के पोखारभिंडा गांव में आंबेडकर प्रतिमा विवाद के बाद तैनात पुलिस बल
देवरिया3 weeks ago

देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात

मुरैना में बेहोश महिला टीचर को गलत CPR देने की सांकेतिक तस्वीर
ताज़ा ख़बर3 weeks ago

मुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां

गोरखपुर ग्रामीण3 weeks ago

गोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल

रामगढ़ताल नया सवेरा फेज-2 में विकसित होने वाला ई-ज़ोन
गोरखपुर शहर3 weeks ago

गोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं

Gorakhpur Crime News
गोरखपुर शहर3 weeks ago

गोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Plastic Banknotes news
ताज़ा ख़बर3 months ago

Plastic Banknotes: भारत में जल्द आ सकते हैं प्लास्टिक के नोट, RBI कर रहा तैयारी; जानिए क्या होंगे फायदे

lucknow women hanging
ताज़ा ख़बर3 months ago

लखनऊ में 25 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

बिजली तार की चपेट में आने से 3 भैंसों की मौत
गोरखपुर ग्रामीण3 months ago

गोरखपुर में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 3 भैंसों की मौत, पशुपालकों ने मांगा मुआवजा

गोरखपुर ग्रामीण3 weeks ago

गोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल

Plastic Banknotes news
ताज़ा ख़बर3 months ago

Plastic Banknotes: भारत में जल्द आ सकते हैं प्लास्टिक के नोट, RBI कर रहा तैयारी; जानिए क्या होंगे फायदे

Gorakhpur Crime News
गोरखपुर शहर3 weeks ago

गोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

lucknow women hanging
ताज़ा ख़बर3 months ago

लखनऊ में 25 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

झांसी सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार जिसमें अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत हुई
ब्रेकिंग न्यूज़2 weeks ago

अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार

मुरैना में बेहोश महिला टीचर को गलत CPR देने की सांकेतिक तस्वीर
ताज़ा ख़बर3 weeks ago

मुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां

गोरखपुर शहर1 week ago

उरुवा बाजार में साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापार मंडल दो भागों में बंटा, असमंजस में व्यापारी

रामगढ़ताल नया सवेरा फेज-2 में विकसित होने वाला ई-ज़ोन
गोरखपुर शहर3 weeks ago

गोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं

Advertisement

Trending

free counter

हमारे बारे में-

पूर्वांचल भारत न्यूज एक रजिस्टर्ड न्यूज पोर्टल है ।
इसका उद्देश्य पूर्वांचल भारत के साथ ही देश दुनियां की खबरों व जानकारियों को हमारे दर्शकों को रोचक अंदाज में पहुंचना है। युवाओं को रोजगार सम्बन्धित जानकारी के साथ ही हर वर्ग की समस्या को हम उठा सकें यही हमारी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और जनसमस्याओं से जुड़े समाचारों पर भी हमारा विशेष ध्यान होता है ।


प्रबन्धक / निदेशक:

जे. समरजीत जैसवार

प्रधान सम्पादक :

आदित्य धनराज

सम्पादक : अजय कुमार 

सलाहकार सम्पादक : जे०पी० 

सलाहकार सम्पादक : ब्रिजेन्द्र सिंह 

उपसम्पादक : एस.के. मिश्रा

उपसम्पादक : कमलेश यादव

उपसम्पादक : धीरेन्द्र कुमार

उपसम्पादक : नीतू यादव

सम्पादकीय :  मनीष कुमार

विज्ञापन और प्रसार प्रबन्धक: आदित्य धनराज

Our Visitor

041488
Total views : 48532


प्रधान कार्यालय :

कूड़ाघाट, निकट एम्स हॉस्पिटल मोहद्दीपुर, 

गोरखपुर, उo प्रo । पिन-273008

सम्पादकीय कार्यालय :

राम जानकी मार्ग, उरुवा बाजार, गोरखपुर
पिन-273407

Copyright © 2021. Powered by “PURVANCHAL BHARAT NEWS”

You cannot copy content of this page