उड़ान
सहजनवां दोहरीघाट रेल लाइन 111 गांव को होते हुए पहुंचेगी दोहरीघाट
पूर्वांचल भारत न्यूज़ गोरखपुर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गोरखपुर जनपद के 4 तहसीलों के 104 गांव के भूमि का होगा अधिग्रहण- डीएम
सहजनवा दोहरीघाट रेल परियोजना भूमि अधिग्रहण करने के लिए जिलाधिकारी विजय किरन आनंद अपने कार्यालय में चीफ इंजीनियर पूर्वोत्तर रेलवे श्री कृष्ण सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया कि गोरखपुर जनपद कि चार तहसीलों के 104 गांव मऊ के 7 गांव होते हुए दोहरीघाट पहुंचेगी रेल लाइन बिछाने के लिये 3 वर्षों में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समय बद्ध तरीके से भूमि अर्जन का कार्य पूर्ण किया जाए जिसके लिए रेलवे प्रशासन द्वारा 50 करोड़ रुपए जिन किसानों का जमीन रेलवे लाइन में पड़ेगा उनको देने के लिए अवमुक्त कर दिया है। सहजनवां-दोहरीघाट लाइन परियोजना पूर्ण होने से क्षेत्र का पिछड़ापन दूर होगा व क्षेत्र का सामाजिक और आर्थिक विकास भी होगा। रेल लाइन बनने से गोरखपुर से बनारस की दूरी कम हो जाएगी। साथ ही लखनऊ, बलिया, छपरा, दिल्ली समेत अन्य महानगरों के लिए भी सीधे रेल सेवा उपलब्ध हो सकेगी।
सहजनवां-दोहरीघाट में भूमि अधिग्रहण के लिए सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। अधिगृहित होने वाले कुल 111 गांवों में से 109 गांव में भूमि अधिग्रहण के कागजात जमा कराए जा चुके हैं। रेलवे ने मुआवजे के लिए जिला प्रशासन को 50 करोड़ रुपये भी दे दिए हैं। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के तीन साल के भीतर रेल लाइन बिछाने का लक्ष्य रखा गया है।104 गांव (करीब 483.78 हेक्टेयर) गोरखपुर और 7 गांव (करीब 43.22 हेक्टेयर) मऊ जिले में हैं। तेजी से अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है।सहजनवां-दोहरीघाट लाइन परियोजना पूर्ण होने से क्षेत्र का पिछड़ापन दूर होगा व क्षेत्र का सामाजिक और आर्थिक विकास भी होगा। रेल लाइन बनने से गोरखपुर से बनारस की दूरी कम हो जाएगी। साथ ही लखनऊ, बलिया, छपरा, दिल्ली समेत अन्य महानगरों के लिए भी सीधे रेल सेवा उपलब्ध हो सकेगी। बैठक में एसडीएम गोला रोहित मौर्य इंजीनियर पूर्वोत्तर रेलवे श्री कृष्ण सिंह कांटेक्टर सहित अन्य मौजूद रहे।
