अपराध
निर्जला व्रत तीज के दिन पति ने पत्नी को पीटा फिर फंदे से लटकाकर कर दिया हत्या
पूर्वांचल भारत न्यूज़
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गोपालगंज/बिहार
आज हरितालिका तीज व्रत है।
महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा के लिए निर्जला व्रत तीज कर रही हैं लेकिन बिहार में एक शराबी को पत्नी का व्रत रास नहीं आया और उसने आधी रात को शराब के नशे में ही पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं वारदात के बाद पत्नी के गले में फंदा डालकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है। दिल को झकझोर देने वाली ये वारदात गोपालगंज जिला के फुलवरिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर ओपी के मांझा चर्तुभुज गांव की है।
मृतक महिला का नाम संजू देवी है जो छोटन राम की 25 वर्षीय पत्नी थी। वारदात के बाद ग्रामीणों ने आरोपी पति को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है वहीं आरोपी पति ने शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करने की बात स्वीकार की है। पुलिस को उसने बताया कि शराब के नशे में घर आया तो पत्नी सो रही थी जिसके बाद मारपीट कियी और घर से निकल गया, वापस लौटा तो पत्नी की लाश पड़ी हुई थी। मृतका दो बच्चों की मां है ।
ग्रामीणों की मानें तो मृतका संजू देवी शराबी पति से तंग आकर देवी-देवताओं की पूजा पाठ करती थी। पति की लंबी आयु के लिए हर व्रत करती थी जो एक स्त्री करती है लेकिन यही व्रत शराबी पति को रास नहीं आया और उसने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इधर, पुलिस ने इस मामले में मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मायके वालों को सूचना देकर बुलाया जा रही है जिसके बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-
अयोध्या7 days agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश6 days agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
अपराध6 days agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
उत्तर प्रदेश6 days agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
लखनऊ2 days agoलखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार
-
अपराध6 days agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
