गोरखपुर ग्रामीण
दो दिन पूर्व ससुरालसे गायब युवक का शव गांव क़े पास पानी मे मिला।
गोरखपुर।
जंगल कौड़िया -कालेसर फोरलेन क़े किनारे कंजहवा गांव के पास गहरे पानी में एक युवक की लाश मिली. लाश को देखने क़े बाद ग्रामीणों ने शोर मचाया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम क़े लिये भेज दिया.
मिली जानकारी क़े अनुसार चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत कंजहवा गांव के पास बने गड्ढे में गहरे पानी में डूबने से एक युवक की हुई मौत हो गयी.
बताया जाता है कि महावीर छपरा गाँव थाना बेलीपार निवासी इंद्रासन पुत्र राम भवन अपनी पत्नी श्वेता के साथ चिलुआताल क्षेत्र के कंजहवा गांव में 28अगस्त को ससुराल मे एक बर्थ डे पार्टी मे शामिल होने आया था. मृतक की पत्नी का कहना है कि पार्टी खत्म होने के बाद पति मुझसे शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगे और वह पहले से शराब पी रखी थी. मेरे मना करने पर कि मैं पैसा नहीं दूंगी इस बात पर नाराज होकर रात में घर से निकल दिए मेंरे गांव के सामने बाढ़ का पानी काफी भरा हुआ था. उनके घर से निकलने के बाद
हम लोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला. सोमवार को ज़ब कुछ लोगों ने फोरलेन के किनारे बने गड्ढे में उनकी लाश बहती हुई दिखाई पड़ी तो शोर सुनकर मौके पर पहुंची.
घटनास्थल पर थाना प्रभारी चिलुआताल जय नारायण शुक्ला, मजनू चौकी पुलिस पहुंचकर गड्ढे से युवक की लाश को बाहर निकलवाकर लाश का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
-
गोरखपुर ग्रामीण2 weeks agoसिकरीगंज में पिकअप-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoदिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम फिर बदलेगा, IMD का आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoशपथ लेते ही एक्शन में आए CM शुभेंदु अधिकारी, बंगाल के मुख्य सचिव और DGP से की अहम बैठक
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर विश्वविद्यालय में पेड़ों की कटाई पर विवाद, छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप
-
उत्तर प्रदेश2 days agoपीपीगंज के कोल्हुआ गांव में गैस वितरण पर उठे सवाल, उपभोक्ताओं ने लगाया कम गैस और ज्यादा वसूली का आरोप
-
उत्तर प्रदेश2 days agoगोरखपुर में भीषण गर्मी का कहर, दोपहर में 41°C पहुंचा तापमान; 28 मई से राहत के संकेत
