गोरखपुर ग्रामीण
पिता को मारने की विडियो बना रही बेटी के पेट में बदमाश ने मारी गोली
गगहा थाना क्षेत्र के जगदीश पुर भलुवान निवासी राजीव नयन सिंह अपने बरामदे मे सोए थे तभी गांव का शातिर अपराधी विजय प्रजापति पुत्र सुभाष उम्र 32 वर्ष अपने तीन साथियों के साथ वाइक से शुक्रवार की रात करीब 11.30 बजे पहुंचा और पैसे के पुराने लेनदेन को लेकर कहासुनी के दौरान राजीव नयन को मारने पीटने लगा तभी शोर सुनकर 16 वर्षीय पुत्री काजल सिंह बाहर आ गयी और मोबाइल में विडियो बनाने लगी जिससे नाराज विजय प्रजापति ने लड़की के पेट में सटाकर गोली मार दी और मोबाइल छिन साथियों के साथ फरार हो गया।
गोरखपुर

ग्रामीणों ने इसकी सूचना 112 व 108 पर दी सुचना मिलते ही गगहा पुलिस व 112 नं पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल लडकी को अपनी गाड़ी में लेकर अस्पताल ले जा रही थी की रास्ते में एम्बुलेंस भी आ गई उसे एम्बुलेंस से लेकर कौड़ी राम ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जिला अस्पताल में भी स्थिति गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जहां इलाज चल रहा है ।
शातिर अपराधी के खिलाफ गगहा, बांसगांव, बेलीपार व तिवारी पुर थाने में मुकदमा दर्ज है ।
ग्रामीणों ने बताया की जब शातिर अपराधी जेल में बंद था तो जमानत कराने में अहं भुमिका निभायी थी ।
जिसमें कुछ पैसे को लेकर आपसी मनमुटाव चल रहा था ।
इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी गगहा अमित कुमार दूबे ने कहा कि अभी तहरीर नहीं मिली है घायल का इलाज चल रहा है आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

-
अयोध्या2 days agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश1 day agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
अपराध1 day agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
उत्तर प्रदेश1 day agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
अपराध23 hours agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’