ताज़ा ख़बर
यूपी: पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के गोरखपुर, लखनऊ, मुंबई सहित दस ठिकानों पर छापे, ईडी ने की कार्रवाई
Vinay Shankar Tiwari, विधायक: ईडी ने सोमवार की सुबह यूपी के चिल्लूपार से पूर्व विधायक और सपा नेता विनय शंकर तिवारी के लखनऊ और मुंबई सहित दस स्थानों पर छापेमारी की।
ईडी ने गोरखपुर, लखनऊ, नोएडा और मुंबई सहित देश भर में लगभग दस स्थानों पर सपा नेता और चिल्लूपार सीट से पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी की जांच की है। इस कार्रवाई को सोमवार की सुबह एक साथ अंजाम दिया गया था। सूत्रों ने बताया कि ED ने उनके खिलाफ चार्जशीट बनाई थी। उसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।
ED की जांच में पता चला कि बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले सात बैंकों के कंसोर्टियम ने मेसर्स गंगोत्री एंटरप्राइजेज लिमिटेड को अपने प्रमोटरों, निदेशकों और गारंटरों के साथ मिलकर 1129.44 करोड़ रुपये की क्रेडिट सुविधाएं दी थीं। बाद में उन्होंने बैंकों की रकम को वापस नहीं किया, बल्कि इस रकम को अन्य कंपनियों में डायवर्ट कर दिया। बैंकों के कंसोर्टियम को इससे लगभग 754.24 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

ईडी पहले भी जब्त कर चुका है संपत्तियां
नवंबर 2023 में, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी की 72.08 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली। ED ने विनय तिवारी की कंपनी गंगोत्री इंटरप्राइजेस लिमिटेड द्वारा बैंकों के कंसोर्टियम से लगभग 1129.44 करोड़ रुपये की चोरी के मामले में यह कार्रवाई की थी। बैंकों की शिकायत पर सीबीआई मुख्यालय ने केस दर्ज किया था, जिसके बाद ED ने विनय तिवारी, प्रमोटर और गारंटर के खिलाफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।
2023 में ही राजधानी स्थित ईडी के जोनल कार्यालय ने विनय तिवारी की गोरखपुर, महराजगंज और लखनऊ स्थित कुल 27 संपत्तियों को जब्त किया था, जिनमें कृषि योग्य भूमि, व्यवसायिक कांप्लेक्स, आवासीय परिसर, आवासीय भूखंड आदि शामिल हैं।
ये भी पढ़ें…
- अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार
- देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात
- मुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां
- गोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल
- गोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं
-
गोरखपुर ग्रामीण7 days agoगोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर6 days agoमुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं
-
देवरिया6 days agoदेवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात
-
ब्रेकिंग न्यूज़1 day agoअतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार
