Connect with us

उत्तर प्रदेश

खराब परफारमेन्स और लापरवाही के मामले में मुख्य अभियन्ता सहित कई अधिकारियों पर कार्रवाई

Published

on

लखनऊ, 09 अप्रैल 2025

उ0प्र0 पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने आज प्रदेश की विद्युत व्यवस्था की समीक्षा बैठक में गर्मियों में विद्युत आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए। मुख्य अभियन्ता सहित कई अधिकारियों पर खराब परफारमेन्स और लापरवाही पर भी कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि अगर ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होता है, तो संबंधित अधिकारी को निलंबित किया जाएगा। अध्यक्ष ने कहा कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी क्षेत्रों को विद्युत आपूर्ति मिलनी चाहिए।

उन्होंने प्रदेश भर के वरिष्ठ विद्युत अधिकारियों को कहा कि प्रबन्ध निदेशक अपने स्तर से उन लोगों पर कार्रवाई करे जो विद्युत बिल वसूलने में पीछे हैं। खराब परफारमेन्स पर मुख्य अभियन्ता-|| गोरखपुर, अधीक्षण अभियन्ता EDC-| गोरखपुर और अधीक्षण अभियन्ता देवरिया को विपरीत प्रविष्टि के निर्देश दिए गए।

उर्जा मन्त्री-अरविन्द शर्मा

उ0प्र0 पावर कारपोरेशन एवं अन्य वितरण निगमों के अध्यक्ष डा. आशीष कुमार गोयल ने आज विद्युत वितरण निगमों के कार्य की समीक्षा बैठक में कहा कि 100 KV से ऊपर के ट्रासंफार्मर छतिग्रस्त होने पर अधिशाषी अभियन्ता, एसडीओ एवं अवर अभियन्ता को के खिलाफ कार्यवाही कर अवगत करायें। 

उनका कहना था कि ट्रांसफार्मर छतिग्रस्तता प्रदेश में विद्युत आपूर्ति में बाधा का सबसे बड़ा कारण है। अधिकांश गर्मियों में विभिन्न स्थानों पर ट्रांसफार्मर की छति से विद्युत आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित होती है। प्रदेश में जहां भी ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होगा, अधिशाषी अभियन्ता, एस0डी0ओ0 और अवर अभियन्ता को नियम 10 का नोटिस देकर सभी से ट्रांसफार्मर का पूरा खर्च वसूला UPPCL जाएगा।

UPPCL CHAIRMAN- Ashish Kumar Goyal

बैठक में सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विगत दो वर्षों में ट्रांसफार्मर की सुरक्षा और सुरक्षा के लिए पर्याप्त धन दिया गया है। अब किसी की लापरवाही से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने पर जिम्मेदारी निर्धारित होगी। उन्होने कहा कि ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए निरंतर सजगता बरतनी चाहिए। शत-प्रतिशत ट्रांसफार्मर जॉच कर यह सुनिश्चित करिये कि वह डैमेज नहीं होगा।
अध्यक्ष ने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं को जल्दी हल करते रहना चाहिए। अधिकारियों और कर्मचारियों को संवेदनशील होना चाहिए। उपभोक्ता की समस्याओं को तुरंत हल करें।

अध्यक्ष ने कहा कि विद्युत संबंधी सभी कार्यों का थर्ड पार्टी अनुसंधान सुनिश्चित करना चाहिए। उपभोक्ताओं को सही समय पर बिल मिलने के सख्त निर्देश दिए गए।
डा० आशीष कुमार गोयल ने ई-आफिस में तेजी लाने के निर्देश दिए, जो विद्युत कार्यालयों की कार्यकुशलता और सुचिता को बढ़ाता है। उन्हें भी बायोमैट्रिक उपस्थिति को शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया गया।
अध्यक्ष ने स्मार्ट मीटरिंग के काम में भी तेजी लाने का आदेश दिया।

अध्यक्ष ने केस्को के व्यवहार से असंतोष व्यक्त किया। उनका कहना था कि यहॉ की तुलना में ऐसे शहरों में परफार्मेंस बेहतर है। उन्होंने केस्को के प्रबन्ध निदेशक को व्यापक समीक्षा और उपायों की सिफारिश की एवं कार्यवाई के निर्देश दिये।।
कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार सहित सभी डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशक, निदेशक, मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता इस बैठक में गोमतीनगर के लोकल बॉडीज निदेशालय में उपस्थित थे।

Advertisement
Share this with your friends:
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप न्यूज़

गोरखपुर शहर15 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में पेड़ों की कटाई पर विवाद, छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप

arjun news sikariganj
गोरखपुर ग्रामीण1 day ago

सिकरीगंज में पिकअप-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत

ताज़ा ख़बर5 days ago

शपथ लेते ही एक्शन में आए CM शुभेंदु अधिकारी, बंगाल के मुख्य सचिव और DGP से की अहम बैठक

ताज़ा ख़बर1 week ago

दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम फिर बदलेगा, IMD का आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

ugc niyam supreme court stay
टॉप न्यूज़4 months ago

UGC नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक का अखिलेश यादव और मायावती ने किया समर्थन, फैसले को बताया न्यायोचित

Shankaracharya
ताज़ा ख़बर4 months ago

40 दिन में गोमाता को राज्य माता घोषित करें, नहीं तो आंदोलन होगा… शंकराचार्य का योगी सरकार को अल्टीमेटम

UP Cabinet Decisions
उत्तर प्रदेश4 months ago

UP Cabinet Decision: यूपी के 15 लाख शिक्षकों व कर्मियों को बड़ी राहत, अब मिलेगा मुफ्त कैशलेस इलाज

budget 2026 news
दिल्ली4 months ago

भारत वित्तीय सत्र: पहले बजट से लेकर आज तक का सफर; क्या 2026 के बजट में होगा बड़ा उलटफेर?

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन हादसे में निधन
ताज़ा ख़बर4 months ago

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन हादसे में निधन, बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान क्रैश; 5 लोगों की मौत

Advertisement

Trending

free counter

हमारे बारे में-

पूर्वांचल भारत न्यूज एक रजिस्टर्ड न्यूज पोर्टल है ।
इसका उद्देश्य पूर्वांचल भारत के साथ ही देश दुनियां की खबरों व जानकारियों को हमारे दर्शकों को रोचक अंदाज में पहुंचना है। युवाओं को रोजगार सम्बन्धित जानकारी के साथ ही हर वर्ग की समस्या को हम उठा सकें यही हमारी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और जनसमस्याओं से जुड़े समाचारों पर भी हमारा विशेष ध्यान होता है ।


प्रबन्धक / निदेशक:

जे. समरजीत जैसवार

प्रधान सम्पादक :

आदित्य धनराज

सम्पादक : अजय कुमार 

सलाहकार सम्पादक : जे०पी० 

सलाहकार सम्पादक : ब्रिजेन्द्र सिंह 

उपसम्पादक : एस.के. मिश्रा

उपसम्पादक : कमलेश यादव

उपसम्पादक : धीरेन्द्र कुमार

उपसम्पादक : नीतू यादव

सम्पादकीय :  मनीष कुमार

विज्ञापन और प्रसार प्रबन्धक: आदित्य धनराज

Our Visitor

038260
Total views : 44599


प्रधान कार्यालय :

कूड़ाघाट, निकट एम्स हॉस्पिटल मोहद्दीपुर, 

गोरखपुर, उo प्रo । पिन-273008

सम्पादकीय कार्यालय :

राम जानकी मार्ग, उरुवा बाजार, गोरखपुर
पिन-273407

Copyright © 2021. Powered by “PURVANCHAL BHARAT NEWS”

You cannot copy content of this page