गोरखपुर ग्रामीण
गोरखपुर में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 3 भैंसों की मौत, पशुपालकों ने मांगा मुआवजा
गोरखपुर के उरुवा बाजार स्थित दुधरा गांव में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 3 भैंसों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है।
गोरखपुर जिले के उरुवा बाजार क्षेत्र के दुधरा गांव में मंगलवार को बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया। गांव में अचानक बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से तीन भैंसों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
जानकारी के मुताबिक, दुघरा गांव निवासी बबलू कनौजिया की एक भैंस और रामजी की दो भैंसें टूटे हुए बिजली तार की चपेट में आ गईं। हादसा इतना गंभीर था कि तीनों पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
यह भी पढ़े- गोरखपुर में भीषण गर्मी का कहर, दोपहर में 41°C पहुंचा तापमान; 28 मई से राहत के संकेत
ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में बिजली के तार लंबे समय से जर्जर हालत में लटक रहे थे। इसकी शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की गई थी, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि समय रहते तारों की मरम्मत कर दी जाती तो यह हादसा टल सकता था।
घटना के बाद पीड़ित परिवारों ने पशु चिकित्सा अधिकारी उरुवा बाजार, पशु चिकित्सा अधिकारी पक्का बाजार और संबंधित लेखपाल से मौके पर पहुंचकर जांच कराने की मांग की है। साथ ही शासन स्तर से उचित मुआवजा दिलाने की अपील भी की गई है।
पशुपालकों का कहना है कि पशुपालन ही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन है। ऐसे में भैंसों की मौत से उनकी आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
इसके अलावा गांव के लोगों ने बिजली विभाग से क्षेत्र में जर्जर तारों और खंभों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
यह भी पढ़े- गोरखपुर विश्वविद्यालय में पेड़ों की कटाई पर विवाद, छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप
-
उत्तर प्रदेश3 weeks agoपीपीगंज के कोल्हुआ गांव में गैस वितरण पर उठे सवाल, उपभोक्ताओं ने लगाया कम गैस और ज्यादा वसूली का आरोप
-
उत्तर प्रदेश3 weeks agoगोरखपुर में भीषण गर्मी का कहर, दोपहर में 41°C पहुंचा तापमान; 28 मई से राहत के संकेत
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoलखनऊ में 25 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoPlastic Banknotes: भारत में जल्द आ सकते हैं प्लास्टिक के नोट, RBI कर रहा तैयारी; जानिए क्या होंगे फायदे
-
ताज़ा ख़बर6 days ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
-
ताज़ा ख़बर6 days ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
-
ताज़ा ख़बर6 days ago
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत
