गोरखपुर ग्रामीण
सिकरीगंज में पिकअप-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत
गोरखपुर के सिकरीगंज में तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की टक्कर में 25 वर्षीय युवक की मौत, एक घायल।
गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। सिकरीगंज-भूमीधर इंटर कॉलेज के सामने तेज रफ्तार पिकअप और बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक की जान चली गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हादसे में बेलघाट थाना क्षेत्र के सिंहौरा ग्राम सभा के गोवारी निवासी अर्जुन मौर्य (पुत्र रामाश्रय मौर्य) और उनके साथ चल रहे प्रियांशु शाही गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर जिला अस्पताल भेजा गया। अर्जुन की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां गुरुवार सुबह करीब 10 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, प्रियांशु शाही का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, करीब 25 वर्षीय अर्जुन मौर्य मुंबई में मजदूरी करते थे और लगभग तीन महीने बाद अपने घर लौट रहे थे। परिवार में वह दो भाइयों में सबसे बड़े थे और उनके पीछे पत्नी के साथ दो साल की एक बेटी भी है। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
घटना के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और पिकअप को कब्जे में ले लिया है। सिकरीगंज थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
-
अयोध्या2 weeks agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
अपराध5 days agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
अपराध2 weeks agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
अपराध2 weeks agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
-
लखनऊ1 week agoलखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
उत्तर प्रदेश3 days agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश3 days agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
