देवरिया
देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात
देवरिया में बिना प्रशासनिक अनुमति आंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर विवाद बढ़ गया। पुलिस पर पथराव के बाद तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
देवरिया | उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। गौरी बाजार थाना क्षेत्र के पोखारभिंडा गांव में बिना प्रशासनिक अनुमति खलिहान की भूमि पर प्रतिमा स्थापित किए जाने की कोशिश के दौरान विवाद बढ़ा और बाद में पुलिस पर पथराव की घटना हुई। मामले में पुलिस अधीक्षक ने प्रथम दृष्टया लापरवाही मानते हुए तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
बिना अनुमति प्रतिमा स्थापना पर प्रशासन ने रोका
पुलिस के अनुसार, पोखारभिंडा गांव में कुछ लोग खलिहान की भूमि पर चबूतरा बनाकर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर प्रशासन सक्रिय हुआ। रुद्रपुर के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) और क्षेत्राधिकारी (सीओ) मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर प्रतिमा स्थापित करने से रोक दिया। इसके बाद एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
ये भी पढ़े- गोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल
पुलिस पर पथराव, कई जवान घायल
पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार को अचानक कुछ लोग उग्र हो गए और गांव में तैनात पुलिस बल पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।
ये भी पढ़े- मुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां
तीन पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में भारी पुलिस बल तैनात
घटना की समीक्षा के बाद पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने प्रथम दृष्टया लापरवाही मानते हुए उपनिरीक्षक अरविंद यादव, मुख्य आरक्षी रमेश यादव और स्थानीय आसूचना इकाई (एलआईयू) के आरक्षी नागेश्वर सिंह को निलंबित कर दिया।
एसपी ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 10 थानों की पुलिस तैनात की गई है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति फिलहाल पूरी तरह नियंत्रण में है और गांव में शांति व्यवस्था कायम है।
-
गोरखपुर ग्रामीण7 days agoगोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर6 days agoमुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं
-
ब्रेकिंग न्यूज़1 day agoअतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार
