Connect with us

उत्तर प्रदेश

UP Cabinet Decision: यूपी के 15 लाख शिक्षकों व कर्मियों को बड़ी राहत, अब मिलेगा मुफ्त कैशलेस इलाज

UP Cabinet Decisions: योगी सरकार ने प्रदेश के 15 लाख शिक्षकों, शिक्षामित्रों व शिक्षणेत्तर कर्मियों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने का फैसला किया है। निजी अस्पतालों में भी मिलेगा लाभ।

Published

on

UP Cabinet Decisions

लखनऊ: UP Cabinet Decisions Today: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के शिक्षा विभाग से जुड़े करीब 15 लाख शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए मुफ्त कैशलेस इलाज की सुविधा देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह अहम फैसला लिया गया। बैठक में कुल 32 प्रस्ताव रखे गए थे, जिनमें से 30 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

इस निर्णय के तहत बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत शिक्षक, मानदेय शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और उनके आश्रित सरकारी के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी कैशलेस इलाज की सुविधा का लाभ ले सकेंगे। इसमें अनुदानित और स्ववित्तपोषित संस्थानों के कर्मचारी भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़े-भारत वित्तीय सत्र: पहले बजट से लेकर आज तक का सफर; क्या 2026 के बजट में होगा बड़ा उलटफेर?

बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मियों को मिलेगा लाभ

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने जानकारी दी कि बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों, मान्यता प्राप्त और अंशकालिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। राज्य में बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत कुल 4 लाख 34 हजार 226 शिक्षक कार्यरत हैं। इसके अलावा अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों के 13,380 शिक्षक भी इस योजना के दायरे में आएंगे।

स्ववित्तपोषित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत 4 लाख 72 हजार 735 शिक्षकों को भी कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही 1 लाख 42 हजार 900 शिक्षामित्र, 24,717 अनुदेशक, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के 7 हजार से अधिक शिक्षक व कर्मचारी और प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत 93 हजार रसोइये भी इस योजना से लाभान्वित होंगे।
इस योजना पर सरकार को 358 करोड़ रुपये का व्यय अनुमानित है।

यह भी पढ़े-UGC के नए नियम 2026 क्या हैं? देशभर में विरोध क्यों हो रहा है, जानिए पूरा मामला

Advertisement

जिला स्तर पर होगा वेरिफिकेशन

स्ववित्तपोषित और मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों के सत्यापन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया जाएगा। यह समिति पात्र शिक्षकों का वेरिफिकेशन करेगी, जिसके बाद उन्हें योजना का लाभ दिया जाएगा।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को भी राहत

माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने बताया कि अनुदानित विद्यालयों, व्यावसायिक शिक्षा संस्थानों, संस्कृत महाविद्यालयों और माध्यमिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत स्ववित्तपोषित मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों को भी कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी।
इस योजना से माध्यमिक शिक्षा विभाग के करीब 2 लाख 97 हजार शिक्षक और कर्मचारी लाभान्वित होंगे। इस पर 59 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

हालांकि, जो कर्मचारी पहले से ही केंद्र या राज्य सरकार की किसी अन्य स्वास्थ्य योजना, जैसे प्रधानमंत्री आयुष्मान जन आरोग्य योजना या मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान से जुड़े हैं, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़े-यूजीसी नियमों पर सियासी विरोधाभास: बृजभूषण शरण सिंह के एक बेटे का समर्थन, दूसरे का खुला विरोध

यूपी कैबिनेट के अन्य बड़े फैसले

  • अमृत योजना 2.0 के तहत गोरखपुर में 721 करोड़ रुपये की सीवरेज परियोजना को मंजूरी
  • वाराणसी नगर निगम के 18 वार्डों में सीवरेज परियोजना के लिए 266 करोड़ रुपये स्वीकृत

यूपी बजट सत्र की तारीख तय

उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट की तारीख भी तय कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया कि 9 फरवरी से विधानमंडल का बजट सत्र शुरू होगा पहले दिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का अभिभाषण होगा 11 फरवरी को सुबह 11 बजे वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया जाएगा वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने इसकी पुष्टि की।

मुजफ्फरनगर की मोरना चीनी मिल का आधुनिकीकरण

कैबिनेट ने मुजफ्फरनगर के मोरना स्थित गंगा किसान सहकारी चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने का भी फैसला लिया है। वर्तमान में 2500 टीसीडी क्षमता वाली इस मिल को पहले 3500 टीसीडी और बाद में 5000 टीसीडी तक अपग्रेड किया जाएगा।

यह भी पढ़े-ललितपुर सड़क हादसा: मंत्री के बेटे की फॉर्च्यूनर ने बाइक सवारों को कुचला, धमकी देकरकर भागा

Advertisement

पूर्वी पाकिस्तान से आए हिंदू बंगाली परिवारों का पुनर्वास

यूपी सरकार ने पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान बांग्लादेश) से पलायन कर आए हिंदू बंगाली परिवारों के पुनर्वास को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मेरठ की मवाना तहसील के ग्राम नंगला गोसाई में झील की भूमि पर रह रहे 99 हिंदू बंगाली परिवारों को अब कानपुर देहात की रसूलाबाद तहसील में बसाया जाएगा।

Share this with your friends:
Continue Reading
Advertisement

टॉप न्यूज़

अपराध1 day ago

बृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’

उत्तर प्रदेश1 day ago

गोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान

अपराध1 day ago

गोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद

उत्तर प्रदेश1 day ago

रायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!

अयोध्या2 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!

गोरखपुर शहर1 month ago

उरुवा बाजार में साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापार मंडल दो भागों में बंटा, असमंजस में व्यापारी

झांसी सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार जिसमें अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत हुई
ब्रेकिंग न्यूज़1 month ago

अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार

देवरिया के पोखारभिंडा गांव में आंबेडकर प्रतिमा विवाद के बाद तैनात पुलिस बल
देवरिया1 month ago

देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात

मुरैना में बेहोश महिला टीचर को गलत CPR देने की सांकेतिक तस्वीर
ताज़ा ख़बर1 month ago

मुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां

गोरखपुर ग्रामीण2 months ago

गोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल

गोरखपुर शहर1 month ago

उरुवा बाजार में साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापार मंडल दो भागों में बंटा, असमंजस में व्यापारी

Gorakhpur Crime News
गोरखपुर शहर2 months ago

गोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

झांसी सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार जिसमें अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत हुई
ब्रेकिंग न्यूज़1 month ago

अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार

मुरैना में बेहोश महिला टीचर को गलत CPR देने की सांकेतिक तस्वीर
ताज़ा ख़बर1 month ago

मुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां

रामगढ़ताल नया सवेरा फेज-2 में विकसित होने वाला ई-ज़ोन
गोरखपुर शहर2 months ago

गोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं

देवरिया के पोखारभिंडा गांव में आंबेडकर प्रतिमा विवाद के बाद तैनात पुलिस बल
देवरिया1 month ago

देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात

अयोध्या2 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!

उत्तर प्रदेश1 day ago

रायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!

Advertisement

Trending

free counter

हमारे बारे में-

पूर्वांचल भारत न्यूज एक रजिस्टर्ड न्यूज पोर्टल है ।
इसका उद्देश्य पूर्वांचल भारत के साथ ही देश दुनियां की खबरों व जानकारियों को हमारे दर्शकों को रोचक अंदाज में पहुंचना है। युवाओं को रोजगार सम्बन्धित जानकारी के साथ ही हर वर्ग की समस्या को हम उठा सकें यही हमारी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और जनसमस्याओं से जुड़े समाचारों पर भी हमारा विशेष ध्यान होता है ।


प्रबन्धक / निदेशक:

जे. समरजीत जैसवार

प्रधान सम्पादक :

आदित्य धनराज

सम्पादक : अजय कुमार 

सलाहकार सम्पादक : जे०पी० 

सलाहकार सम्पादक : ब्रिजेन्द्र सिंह 

उपसम्पादक : एस.के. मिश्रा

उपसम्पादक : कमलेश यादव

उपसम्पादक : धीरेन्द्र कुमार

उपसम्पादक : नीतू यादव

सम्पादकीय :  मनीष कुमार

विज्ञापन और प्रसार प्रबन्धक: आदित्य धनराज

Our Visitor

042975
Total views : 50295


प्रधान कार्यालय :

कूड़ाघाट, निकट एम्स हॉस्पिटल मोहद्दीपुर, 

गोरखपुर, उo प्रo । पिन-273008

सम्पादकीय कार्यालय :

राम जानकी मार्ग, उरुवा बाजार, गोरखपुर
पिन-273407

Copyright © 2021. Powered by “PURVANCHAL BHARAT NEWS”

You cannot copy content of this page