Connect with us

ताज़ा ख़बर

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन हादसे में निधन, बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान क्रैश; 5 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का बारामती में चार्टर्ड प्लेन क्रैश में निधन, हादसे में 5 लोगों की मौत, AAIB ने शुरू की जांच।

Published

on

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन हादसे में निधन

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार को एक विमान हादसे में निधन हो गया। 66 वर्षीय अजित पवार का चार्टर्ड विमान सुबह करीब 8:45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

इन्हें भी पढ़े:- UGC Rules 2026: यूनिवर्सिटी-कॉलेजों में जातिगत भेदभाव पर नए नियम, 4 बड़े सवालों के साथ क्यों बना सवर्ण बनाम SC/ST-OBC का मुद्दा

हादसे में अजित पवार के साथ उनके सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर की भी जान चली गई। जानकारी के मुताबिक अजित पवार मुंबई से सुबह 8:10 बजे रवाना हुए थे और उन्हें 5 फरवरी को पुणे में होने वाले जिला परिषद चुनावों के सिलसिले में चार जनसभाओं को संबोधित करना था।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने हादसे को लेकर बताया कि पायलट ने पहले बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश की थी, लेकिन रनवे साफ नजर नहीं आने के कारण विमान को दोबारा ऊपर ले जाया गया। इसके बाद रनवे-11 पर दूसरी बार लैंडिंग का प्रयास किया गया, लेकिन इस दौरान विमान रनवे से पहले ही नीचे गिर गया और उसमें आग लग गई।

इन्हें भी पढ़े:-Gorakhpur: गोला उपनगर में माल लदी मैजिक नहर में पलटी, चालक बाल-बाल बचा… स्कॉर्पियो चालक फरार

बताया गया है कि हादसे के समय पायलट ने किसी तरह का इमरजेंसी सिग्नल नहीं भेजा था और न ही ‘मेडे कॉल’ किया गया। दुर्घटना के कारणों को लेकर अब जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं।

Advertisement

हादसे की सूचना मिलते ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बारामती पहुंच गए। उन्होंने राज्य में आज स्कूलों की छुट्टी और तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। अजित पवार का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 11 बजे बारामती में किया जाएगा। उनके चाचा शरद पवार, पत्नी सुनेत्रा पवार, दोनों बेटे और बहन सुप्रिया सुले भी बारामती पहुंच चुकी हैं।

इस बीच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसी की एक टीम दिल्ली में विमान की ऑपरेटर कंपनी VSR वेंचर्स के कार्यालय पहुंची है, जबकि दूसरी टीम बारामती के लिए रवाना हो गई है।

इन्हें भी पढ़े:- बरेली DM पर ‘बंधक बनाने’ के आरोपों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट के साथ बैठक में क्या हुआ? ADM ने सामने रखी पूरी तस्वीर

विमान ऑपरेटर VSR वेंचर्स ने बयान जारी कर कहा है कि विमान के पायलट के पास करीब 16 हजार घंटे का उड़ान अनुभव था, जबकि को-पायलट के पास 1500 घंटे का अनुभव था। कंपनी का दावा है कि हादसे से पहले विमान में किसी भी तरह की तकनीकी खराबी नहीं पाई गई थी।

गौरतलब है कि अजित पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) भाजपा-शिवसेना गठबंधन सरकार का हिस्सा थी। उन्हें मिलाकर पार्टी के कुल 41 विधायक थे। अजित पवार खुद उपमुख्यमंत्री थे, जबकि पार्टी से 7 कैबिनेट मंत्री और 1 राज्य मंत्री सरकार में शामिल थे।

इन्हें भी पढ़े:- चार हत्याएं, एक सच्चाई: एटा में बेटे ने ही रची खूनी साजिश, एक ही झटके में परिवार के चार सदस्यों की हत्या

Advertisement
Share this with your friends:
Continue Reading
Advertisement

टॉप न्यूज़

देवरिया के पोखारभिंडा गांव में आंबेडकर प्रतिमा विवाद के बाद तैनात पुलिस बल
देवरिया23 hours ago

देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात

मुरैना में बेहोश महिला टीचर को गलत CPR देने की सांकेतिक तस्वीर
ताज़ा ख़बर23 hours ago

मुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां

गोरखपुर ग्रामीण2 days ago

गोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल

रामगढ़ताल नया सवेरा फेज-2 में विकसित होने वाला ई-ज़ोन
गोरखपुर शहर2 days ago

गोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं

Gorakhpur Crime News
गोरखपुर शहर2 days ago

गोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Plastic Banknotes news
ताज़ा ख़बर2 months ago

Plastic Banknotes: भारत में जल्द आ सकते हैं प्लास्टिक के नोट, RBI कर रहा तैयारी; जानिए क्या होंगे फायदे

lucknow women hanging
ताज़ा ख़बर2 months ago

लखनऊ में 25 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

बिजली तार की चपेट में आने से 3 भैंसों की मौत
गोरखपुर ग्रामीण2 months ago

गोरखपुर में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 3 भैंसों की मौत, पशुपालकों ने मांगा मुआवजा

गोरखपुर में भीषण गर्मी
उत्तर प्रदेश2 months ago

गोरखपुर में भीषण गर्मी का कहर, दोपहर में 41°C पहुंचा तापमान; 28 मई से राहत के संकेत

arjun news sikariganj
गोरखपुर ग्रामीण3 months ago

सिकरीगंज में पिकअप-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत

बिजली तार की चपेट में आने से 3 भैंसों की मौत
गोरखपुर ग्रामीण2 months ago

गोरखपुर में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 3 भैंसों की मौत, पशुपालकों ने मांगा मुआवजा

ताज़ा ख़बर3 months ago

दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम फिर बदलेगा, IMD का आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

ताज़ा ख़बर3 months ago

शपथ लेते ही एक्शन में आए CM शुभेंदु अधिकारी, बंगाल के मुख्य सचिव और DGP से की अहम बैठक

गोरखपुर शहर3 months ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में पेड़ों की कटाई पर विवाद, छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप

गोरखपुर ग्रामीण2 days ago

गोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल

पीपीगंज गैस न्यूज़
उत्तर प्रदेश2 months ago

पीपीगंज के कोल्हुआ गांव में गैस वितरण पर उठे सवाल, उपभोक्ताओं ने लगाया कम गैस और ज्यादा वसूली का आरोप

गोरखपुर में भीषण गर्मी
उत्तर प्रदेश2 months ago

गोरखपुर में भीषण गर्मी का कहर, दोपहर में 41°C पहुंचा तापमान; 28 मई से राहत के संकेत

Plastic Banknotes news
ताज़ा ख़बर2 months ago

Plastic Banknotes: भारत में जल्द आ सकते हैं प्लास्टिक के नोट, RBI कर रहा तैयारी; जानिए क्या होंगे फायदे

Advertisement

Trending

free counter

हमारे बारे में-

पूर्वांचल भारत न्यूज एक रजिस्टर्ड न्यूज पोर्टल है ।
इसका उद्देश्य पूर्वांचल भारत के साथ ही देश दुनियां की खबरों व जानकारियों को हमारे दर्शकों को रोचक अंदाज में पहुंचना है। युवाओं को रोजगार सम्बन्धित जानकारी के साथ ही हर वर्ग की समस्या को हम उठा सकें यही हमारी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और जनसमस्याओं से जुड़े समाचारों पर भी हमारा विशेष ध्यान होता है ।


प्रबन्धक / निदेशक:

जे. समरजीत जैसवार

प्रधान सम्पादक :

आदित्य धनराज

सम्पादक : अजय कुमार 

सलाहकार सम्पादक : जे०पी० 

सलाहकार सम्पादक : ब्रिजेन्द्र सिंह 

उपसम्पादक : एस.के. मिश्रा

उपसम्पादक : कमलेश यादव

उपसम्पादक : धीरेन्द्र कुमार

उपसम्पादक : नीतू यादव

सम्पादकीय :  मनीष कुमार

विज्ञापन और प्रसार प्रबन्धक: आदित्य धनराज

Our Visitor

039836
Total views : 46692


प्रधान कार्यालय :

कूड़ाघाट, निकट एम्स हॉस्पिटल मोहद्दीपुर, 

गोरखपुर, उo प्रo । पिन-273008

सम्पादकीय कार्यालय :

राम जानकी मार्ग, उरुवा बाजार, गोरखपुर
पिन-273407

Copyright © 2021. Powered by “PURVANCHAL BHARAT NEWS”

You cannot copy content of this page