अपराध
गोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट और धमकी देने के मामले में पुलिस ने पूर्व पार्षद जनार्दन चौधरी के बेटे रजत चौधरी को गिरफ्तार किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस के अनुसार, बृजेश सिंह उर्फ छोटू की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि 10 सितंबर को इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई।
शिकायत में सामाजिक छवि खराब करने तथा जातिसूचक एवं धार्मिक रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप भी लगाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों की पुष्टि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर होगी।
#गोरखपुर #गोरखपुर_न्यूज़ #Shahpur #GorakhpurNews #GorakhpurPolice #UPNews #UPPolice #BreakingNews #SocialMediaNews #पूर्वांचलभारत #पूर्वांचलभारत_न्यूज़
Continue Reading
