अपराध
बांदा में दिल दहला देने वाली वारदात: लाल बेडशीट में बंधे मिले मां और तीन बच्चों के शव
बांदा, उत्तर प्रदेश
बांदा जिले के नरैनी कस्बे में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। पति से विवाद के बाद पत्नी ने तीन मासूम बच्चों को अपने साथ लाल रंग की बेडशीट में कसकर बांधा और नहर में कूद गई। पानी में उतरते ही चारों की मौत हो गई।
घटना का दृश्य देखने वालों का कलेजा कांप उठा। लाल बेडशीट में बंधे चारों शव जब बाहर निकाले गए, तो वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं। लोग यह सवाल करते रहे—आखिर मासूम बच्चों का क्या कसूर था?
मिली जानकारी के मुताबिक, युवक शुक्रवार रात दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर नशे में घर लौटा। पत्नी ने रक्षाबंधन का हवाला देते हुए उसे फटकार लगाई, लेकिन बात बढ़ गई। पति के रवैये से आहत होकर महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया।
पुलिस ने चारों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच जारी है। गांव में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है।

#BandaNews #Narani #SuicideCase #LalBedsheet #BreakingNews #UttarPradesh
-
अयोध्या1 week agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश1 week agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
अपराध1 week agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
अपराध1 week agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
-
उत्तर प्रदेश1 week agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
लखनऊ4 days agoलखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार
