अपराध
Gorakhpur News: खजनी में पुलिस पर वाहन चढ़ाने और फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पिकअप वाहन बरामद
गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र में पुलिस पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी राज करन नय्यर के निर्देश पर चल रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत खजनी पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की।
गोरखपुर: जनपद के खजनी थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर राज करन नय्यर के सख्त निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अफरुद्दीन पुत्र हसीब अन्सारी, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी खैरटिया वार्ड संख्या-07, बउलीपर, थाना मीरगंज, जिला गोपालगंज (बिहार) के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना खजनी में पंजीकृत मु0अ0सं0 490/2025, धारा 109(1), 111(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।
भारतीय टीम से बाहर रहने के बाद घरेलू मैदान पर दिखेंगे शुभमन गिल, अभिषेक के साथ लगाएंगे चौके-छक्कों की झड़ी
यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एवं क्षेत्राधिकारी खजनी शिल्पा कुमारी के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक खजनी जयंत सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक आदित्य उपाध्याय ने टीम के साथ अभियुक्त को छताई पुल के पास से 25 दिसंबर 2025 को रात 02:35 बजे गिरफ्तार किया।
पुलिस पर वाहन चढ़ाने और फायरिंग का आरोप
पुलिस के अनुसार, मामले में दर्ज अभियोग में उल्लेख है कि पिकअप चालक सनीर अली और उसके साथ मौजूद 4-5 अज्ञात व्यक्तियों ने पुलिसकर्मियों को जान से मारने की नीयत से उन पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया था। इसके साथ ही पुलिस टीम पर अवैध असलहे से फायरिंग भी की गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
गोरखपुर में यूरिया कालाबाजारी का पर्दाफाश, दूसरे के नाम के लाइसेंस पर हो रही थी खाद की बिक्री
घटना के बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान उप निरीक्षक आदित्य उपाध्याय द्वारा अभियुक्त अफरुद्दीन का नाम प्रकाश में आया, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया।
वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद
पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त महिन्द्रा मैक्स पिकअप वाहन (संख्या- यूपी 19 एटी 4579) को भी बरामद कर लिया है।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक आदित्य उपाध्याय, उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, कांस्टेबल बरुण पाण्डेय, पियूष पटेल और विकास मौर्या शामिल रहे।
दीवार गिराने से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई में घायल हुआ व्यक्ति – गोरखपुर में पड़ोसियों के बीच झगड़ा
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। साथ ही, इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही पूरे गिरोह को कानून के शिकंजे में लिया जाएगा।
गोरखपुर में शादी समारोह के दौरान बिजली का झटका, एक की मौत और 9 लोग झुलसे
खजनी क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के बाद जहां अपराधियों में भय का माहौल है, वहीं आम नागरिकों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सुरक्षा का भरोसा भी मजबूत हुआ है।
-
अपराध2 weeks agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
लखनऊ3 weeks agoलखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर5 days agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर5 days agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
