Connect with us

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में यूरिया कालाबाजारी का पर्दाफाश, दूसरे के नाम के लाइसेंस पर हो रही थी खाद की बिक्री

Published

on

gorakhpur-urea-kalabazari

Gorakhpur News: गोरखपुर जिले में यूरिया की कालाबाजारी को लेकर जिला कृषि विभाग की छापेमारी में एक गंभीर अनियमितता सामने आई है। सहजनवां थाना क्षेत्र के जोगियाकोल गांव में स्थित एक खाद भंडार पर दूसरे व्यक्ति के नाम जारी लाइसेंस का दुरुपयोग कर यूरिया की अवैध बिक्री की जा रही थी। जांच के दौरान बड़ी संख्या में यूरिया खाद गायब पाई गई, जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मोबाइल चार्ज करने गई थी, लौटकर पिता ने देखा बेटी का निर्जीव शरीर – गोरखपुर में हैरान करने वाली घटना

जानकारी के अनुसार, जोगियाकोल गांव स्थित मेंमर्स निषाद खाद भंडार से किसानों को निर्धारित सरकारी दर पर यूरिया उपलब्ध नहीं कराया जा रहा था। इस संबंध में क्षेत्र के किसान त्रियुगी नारायण उपाध्याय, राम प्रसाद यादव, फूलचंद यादव (कुआवलकला), जय प्रकाश तिवारी (उज्जिखोर) और पुरुषोत्तम चौबे (भिटहा) ने जिला कृषि अधिकारी गोरखपुर को लिखित शिकायत दी थी। किसानों का आरोप था कि दुकान संचालक खुलेआम अधिक कीमत वसूलकर यूरिया की कालाबाजारी कर रहा है।

दीवार गिराने से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई में घायल हुआ व्यक्ति – गोरखपुर में पड़ोसियों के बीच झगड़ा

किसानों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला कृषि अधिकारी डीपी सिंह के निर्देश पर 18 दिसंबर को संबंधित खाद भंडार पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान आईएफएम पोर्टल का मिलान किया गया, जिसमें कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड की कुल 146 बोरी यूरिया का उठान दर्ज था, जबकि मौके पर केवल 121 बोरी ही मौजूद मिली। शेष 25 बोरियों का कोई रिकॉर्ड न मिलने से कालाबाजारी की पुष्टि हुई।

लाइसेंस को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

छानबीन के दौरान यह भी सामने आया कि खाद बिक्री का लाइसेंस मुरलीधर सिंह के नाम पर जारी था, लेकिन दुकान पर दिनेश निषाद पुत्र भागीरथी निषाद यूरिया बेचते हुए पाए गए। यह स्थिति स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन मानी गई और इसे अवैध व्यापार की श्रेणी में रखा गया।
गोरखपुर में शादी समारोह के दौरान बिजली का झटका, एक की मौत और 9 लोग झुलसे

पुलिस कार्रवाई, किसानों ने जताया संतोष

जिला कृषि अधिकारी डीपी सिंह की तहरीर पर सहजनवां पुलिस ने दिनेश निषाद और लाइसेंसधारी मुरलीधर सिंह के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र के किसानों ने संतोष जताया है और प्रशासन से मांग की है कि खाद की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि किसानों को राहत मिल सके।

Advertisement

पूर्वांचल विद्युत निगम में हजारों अस्थायी कर्मचारियों की नौकरी खतरे में, कर्मचारी संगठनों ने खोला मोर्चा

Share this with your friends:
Continue Reading
Advertisement

टॉप न्यूज़

SanjayanTripathi
ताज़ा ख़बर2 days ago

सपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव में बड़ा ट्विस्ट
गोरखपुर शहर2 days ago

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा

उत्तर प्रदेश2 weeks ago

मोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश2 weeks ago

बस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत

अपराध2 weeks ago

संतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश

लखनऊ3 weeks ago

लखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार

अपराध3 weeks ago

बृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’

उत्तर प्रदेश3 weeks ago

गोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान

अपराध3 weeks ago

गोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद

गोरखपुर ग्रामीण2 months ago

गोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल

गोरखपुर शहर2 months ago

उरुवा बाजार में साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापार मंडल दो भागों में बंटा, असमंजस में व्यापारी

Gorakhpur Crime News
गोरखपुर शहर2 months ago

गोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

झांसी सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार जिसमें अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत हुई
ब्रेकिंग न्यूज़2 months ago

अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार

अपराध2 weeks ago

संतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश

मुरैना में बेहोश महिला टीचर को गलत CPR देने की सांकेतिक तस्वीर
ताज़ा ख़बर2 months ago

मुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां

अयोध्या3 weeks ago

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!

देवरिया के पोखारभिंडा गांव में आंबेडकर प्रतिमा विवाद के बाद तैनात पुलिस बल
देवरिया2 months ago

देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात

रामगढ़ताल नया सवेरा फेज-2 में विकसित होने वाला ई-ज़ोन
गोरखपुर शहर2 months ago

गोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं

Advertisement

Trending

free counter

हमारे बारे में-

पूर्वांचल भारत न्यूज एक रजिस्टर्ड न्यूज पोर्टल है ।
इसका उद्देश्य पूर्वांचल भारत के साथ ही देश दुनियां की खबरों व जानकारियों को हमारे दर्शकों को रोचक अंदाज में पहुंचना है। युवाओं को रोजगार सम्बन्धित जानकारी के साथ ही हर वर्ग की समस्या को हम उठा सकें यही हमारी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और जनसमस्याओं से जुड़े समाचारों पर भी हमारा विशेष ध्यान होता है ।


प्रबन्धक / निदेशक:

जे. समरजीत जैसवार

प्रधान सम्पादक :

आदित्य धनराज

सम्पादक : अजय कुमार 

सलाहकार सम्पादक : जे०पी० 

सलाहकार सम्पादक : ब्रिजेन्द्र सिंह 

उपसम्पादक : एस.के. मिश्रा

उपसम्पादक : कमलेश यादव

उपसम्पादक : धीरेन्द्र कुमार

उपसम्पादक : नीतू यादव

सम्पादकीय :  मनीष कुमार

विज्ञापन और प्रसार प्रबन्धक: आदित्य धनराज

Our Visitor

044591
Total views : 52129


प्रधान कार्यालय :

कूड़ाघाट, निकट एम्स हॉस्पिटल मोहद्दीपुर, 

गोरखपुर, उo प्रo । पिन-273008

सम्पादकीय कार्यालय :

राम जानकी मार्ग, उरुवा बाजार, गोरखपुर
पिन-273407

Copyright © 2021. Powered by “PURVANCHAL BHARAT NEWS”

You cannot copy content of this page