गोरखपुर ग्रामीण
उरुवा बाजार में तेज रफ्तार ई-रिक्शा ट्रेलर से टकराया, चालक गंभीर रूप से घायल
गोरखपुर उरुवा बाजार: उरुवा में भयंकर सड़क हादसा नशे में धुत ऑटो चालक ट्रेलर से भिड़ा, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब 6:30 बजे माल्हनपार रोड की तरफ से आ रहा एक टेम्पू चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था और उसकी रफ्तार काफी अधिक थी। इस दौरान वह रास्ते में कई राहगीरों को टक्कर मारता हुआ आगे बढ़ता रहा और आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जोरदार ठोकर मार दी।
शराब पार्टी में महज 50 रुपये की बहस बनी मौत की वजह, बॉडीबिल्डर युवक की निर्मम हत्या
ऑटो-रिक्शा चालक उरुवा बाजार के मेन चौक से गोला रोड की ओर मुड़ा ही था कि अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और आगे चल रहे एक ट्रेलर में पीछे से जा भिड़ा। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा ट्रेलर में फंस गया।
हादसे में ई-रिक्शा चालक रामजी पुत्र भदोही, निवासी ग्राम टड़वा श्रीराम, को गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उरुवा बाजार पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया।
Gorakhpur News: खजनी में पुलिस पर वाहन चढ़ाने और फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पिकअप वाहन बरामद
फिलहाल, ई-रिक्शा चालक की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। घटना के बाद कुछ देर के लिए बाजार क्षेत्र में यातायात भी प्रभावित रहा।
-
अयोध्या2 days agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश1 day agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
अपराध1 day agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
उत्तर प्रदेश1 day agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
अपराध24 hours agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
