Connect with us

ताज़ा ख़बर

उरुवा बाज़ार नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में हंगामा, सभासदों पर अभद्रता के आरोप, थाने में दी गई शिकायत

उरुवा बाज़ार नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में हंगामा, सभासदों पर कर्मचारियों व पत्रकार से अभद्रता और धमकी देने के आरोप, दोनों पक्षों ने थाने में दी तहरीर।

Published

on

Nagar Panchayat Uruwa Bazaar

एस.के. मिश्रा/गोरखपुर: नगर पंचायत उरुवा बाज़ार में गुरुवार को आयोजित बोर्ड बैठक उस समय विवादों में घिर गई, जब बैठक के दौरान सभासदों और अधिशासी अधिकारी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। बैठक के दौरान कैमरा बंद कराने, कार्यवाही रजिस्टर मंगाने और कर्मचारियों से अभद्रता के आरोप सामने आए हैं। इस पूरे मामले को लेकर नगर पंचायत प्रशासन और एक स्थानीय पत्रकार की ओर से थाना उरुवा बाज़ार में अलग–अलग तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

नगर पंचायत उरुवा बाज़ार के अधिशासी अधिकारी एवं अध्यक्ष द्वारा थाना प्रभारी को सौंपे गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, 22 जनवरी 2026 को अपराह्न 12 बजे नगर पंचायत सभागार में बोर्ड बैठक आयोजित की गई थी। बैठक की सूचना पूर्व में पत्र संख्या 293/का०न०प० उरुवा बाज़ार/गोरखपुर/2025–26 दिनांक 21.01.2026 के माध्यम से सभी संबंधितों को दी गई थी।

पत्र में आरोप लगाया गया है कि बैठक के दौरान वार्ड संख्या–12 के सभासद श्री भीम सिंह (अतुल) ने सभागार में चल रही वीडियो रिकॉर्डिंग को बंद करा दिया। साथ ही कार्यालय कर्मचारियों से कार्यवाही रजिस्टर, उपस्थिति रजिस्टर और अन्य अभिलेख जबरन छीन लिए गए। इस दौरान कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और मारपीट की धमकी भी दी गई।

नगर पंचायत प्रशासन के अनुसार, वार्ड संख्या–05 के श्री त्रिलोकी नाथ यादव, वार्ड संख्या–09 के श्री बृजेंद्र पाल सिंह तथा वार्ड संख्या–12 के श्री भीम सिंह द्वारा कर्मचारियों के साथ अमर्यादित व्यवहार किया गया। आरोप है कि एक कर्मचारी का कॉलर पकड़कर उसे धक्का दिया गया और कहा गया कि “तुम कार्यालय कर्मचारी नहीं हो।” विरोध करने पर कर्मचारियों को पीटने की धमकी दी गई।

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार सिंह का असमय निधन

प्रशासन की ओर से यह भी उल्लेख किया गया है कि इससे पहले 27 अक्टूबर 2023 को हुई बोर्ड बैठक में भी त्रिलोकी नाथ यादव द्वारा तत्कालीन अधिशासी अधिकारी के साथ अभद्रता की गई थी। पत्र में यह भी कहा गया है कि उनके विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज है। वहीं, वार्ड संख्या–12 के सभासद भीम सिंह पर अधिशासी अधिकारी के कक्ष में कई बार पिस्टल दिखाकर धमकाने के आरोप भी लगाए गए हैं।

Advertisement

नगर पंचायत प्रशासन ने थाना प्रभारी से मांग की है कि संबंधित सभासदों के विरुद्ध संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि नगर पंचायत का कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके।

NEWS: गो संरक्षण में ढिलाई पर CDO सख्त, तालनदौर केन्द्र को पूरी तरह सक्रिय करने के निर्देश

स्थानीय पत्रकार ने अपनी तहरीर में बताया कि वे 22 जनवरी 2026 को नगर पंचायत कार्यालय में हो रही बोर्ड बैठक की सूचना पर समाचार कवरेज के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान बैठक में अचानक हंगामा शुरू हो गया। जब वे अंदर गए तो वहां मौजूद सभासद अतुल सिंह उर्फ भीम सिंह और बृजेंद्र पाल सिंह उर्फ सोनू सिंह ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी, उनका मोबाइल फोन जबरन छीनने की कोशिश की और तोड़ने का प्रयास किया। आरोप है कि वे उनके साथ मारपीट पर भी उतारू हो गए।

स्थानीय पत्रकार के अनुसार, अन्य पत्रकार साथियों के हस्तक्षेप से बीच–बचाव किया गया, जिसके चलते उनकी जान बच सकी।

स्थानीय पत्रकार ने थाना अध्यक्ष से दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

फिलहाल, दोनों पक्षों से प्राप्त तहरीरों के आधार पर मामला पुलिस के संज्ञान में है। पुलिस का कहना है कि शिकायतों की जांच की जा रही है और तथ्यों की पुष्टि के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

News: शक और घरेलू विवाद में दामाद ने ससुराल में मचाया कहर, पत्नी समेत चार को जलाया

Share this with your friends:
Continue Reading
Advertisement

टॉप न्यूज़

अपराध1 day ago

बृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’

उत्तर प्रदेश2 days ago

गोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान

अपराध2 days ago

गोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद

उत्तर प्रदेश2 days ago

रायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!

अयोध्या2 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!

गोरखपुर शहर1 month ago

उरुवा बाजार में साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापार मंडल दो भागों में बंटा, असमंजस में व्यापारी

झांसी सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार जिसमें अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत हुई
ब्रेकिंग न्यूज़1 month ago

अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार

देवरिया के पोखारभिंडा गांव में आंबेडकर प्रतिमा विवाद के बाद तैनात पुलिस बल
देवरिया2 months ago

देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात

मुरैना में बेहोश महिला टीचर को गलत CPR देने की सांकेतिक तस्वीर
ताज़ा ख़बर2 months ago

मुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां

गोरखपुर ग्रामीण2 months ago

गोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल

गोरखपुर शहर1 month ago

उरुवा बाजार में साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापार मंडल दो भागों में बंटा, असमंजस में व्यापारी

Gorakhpur Crime News
गोरखपुर शहर2 months ago

गोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

झांसी सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार जिसमें अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत हुई
ब्रेकिंग न्यूज़1 month ago

अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार

मुरैना में बेहोश महिला टीचर को गलत CPR देने की सांकेतिक तस्वीर
ताज़ा ख़बर2 months ago

मुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां

रामगढ़ताल नया सवेरा फेज-2 में विकसित होने वाला ई-ज़ोन
गोरखपुर शहर2 months ago

गोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं

देवरिया के पोखारभिंडा गांव में आंबेडकर प्रतिमा विवाद के बाद तैनात पुलिस बल
देवरिया2 months ago

देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात

अयोध्या2 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!

उत्तर प्रदेश2 days ago

रायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!

Advertisement

Trending

free counter

हमारे बारे में-

पूर्वांचल भारत न्यूज एक रजिस्टर्ड न्यूज पोर्टल है ।
इसका उद्देश्य पूर्वांचल भारत के साथ ही देश दुनियां की खबरों व जानकारियों को हमारे दर्शकों को रोचक अंदाज में पहुंचना है। युवाओं को रोजगार सम्बन्धित जानकारी के साथ ही हर वर्ग की समस्या को हम उठा सकें यही हमारी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और जनसमस्याओं से जुड़े समाचारों पर भी हमारा विशेष ध्यान होता है ।


प्रबन्धक / निदेशक:

जे. समरजीत जैसवार

प्रधान सम्पादक :

आदित्य धनराज

सम्पादक : अजय कुमार 

सलाहकार सम्पादक : जे०पी० 

सलाहकार सम्पादक : ब्रिजेन्द्र सिंह 

उपसम्पादक : एस.के. मिश्रा

उपसम्पादक : कमलेश यादव

उपसम्पादक : धीरेन्द्र कुमार

उपसम्पादक : नीतू यादव

सम्पादकीय :  मनीष कुमार

विज्ञापन और प्रसार प्रबन्धक: आदित्य धनराज

Our Visitor

043009
Total views : 50330


प्रधान कार्यालय :

कूड़ाघाट, निकट एम्स हॉस्पिटल मोहद्दीपुर, 

गोरखपुर, उo प्रo । पिन-273008

सम्पादकीय कार्यालय :

राम जानकी मार्ग, उरुवा बाजार, गोरखपुर
पिन-273407

Copyright © 2021. Powered by “PURVANCHAL BHARAT NEWS”

You cannot copy content of this page