गोरखपुर ग्रामीण
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार सिंह का असमय निधन
DDU गोरखपुर विश्वविद्यालय के राजनीति शास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं सेवारत प्रोफेसर प्रो. राजेश कुमार सिंह का असमय निधन हो गया, जिससे शिक्षाजगत में शोक की लहर है।
गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राजनीति शास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं सेवारत प्राध्यापक प्रोफेसर राजेश कुमार सिंह का असमय स्वर्गवास हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय परिवार, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों में शोक की लहर दौड़ गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रो. राजेश कुमार सिंह शिक्षा जगत में एक अनुशासित, सरल स्वभाव और विद्वान शिक्षक के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने लंबे समय तक राजनीति शास्त्र विभाग में अपनी सेवाएं दीं और विभागाध्यक्ष रहते हुए अकादमिक गतिविधियों को नई दिशा प्रदान की। उनके मार्गदर्शन में अनेक छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक और शोध क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।
विश्वविद्यालय के शिक्षक समुदाय ने उनके निधन को शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने कहा कि प्रो. सिंह का व्यक्तित्व प्रेरणादायी था और वे हमेशा छात्रों के हितों को प्राथमिकता देते थे।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार, परिजनों और शुभचिंतकों को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
-
अयोध्या2 days agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश1 day agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
अपराध1 day agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
उत्तर प्रदेश1 day agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
अपराध1 day agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’

