गोरखपुर ग्रामीण
मुख्यमंत्री के शहर के गोला तहसील में भ्रष्टाचार,10 का ई-स्टैम्प वसूले जा रहे 30 रुपये
मुख्यमंत्री के शहर के गोला तहसील में जमकर लूट मची है। ई-स्टैम्प व टिकट का वेंडर ग्राहकों से तीनगुना दाम वसूल रहे हैं। बावजूद आलम यह है कि भ्रष्टाचार की शिकायत करने गए फरियादी को तहसील प्रशासन के अधिकारी उल्टे धमकाते हैं।
गोरखपुर
मुख्यमंत्री के शहर के गोला तहसील में जमकर लूट मची है।ई-स्टैम्प व टिकट का वेंडर ग्राहकों से तीनगुना दाम वसूल रहे हैं।बावजूद आलम यह है कि भ्रष्टाचार की शिकायत करने गए फरियादी को तहसील प्रशासन के अधिकारी उल्टे धमकाते हैं।
दिन शनिवार को बेलासपुर निवासी सूर्यनाथ यादव को नोटरी बयान हल्फ़ी की आवश्यकता थी।इसके लिए वह ई-स्टाइम्प खरीदने परिसर के ही वेंडर बैजनाथ के पास पहुँचे।जहां 10 रुपये के ई-स्टैम्प का वेंडर ने 30 रुपये लिया।विरोध करने पर कहा कि जो करना है जाकर कर लो।
इसकी लिखित शिकायत सूर्यनाथ यादव ने तहसील दिवस में किया जहां नायब तहसीलदार ने उल्टे सूर्यनाथ यादव को ही डांटना शुरू कर दिया।कहा कि किसके सामने रुपये दिए हो?वह आकर कह दे कि 10 रुपये ही लिया हूँ तो कैसे प्रूफ करोगे?
सूर्यनाथ यादव नायब तहसीलदार के इस रवैये से दंग रह गए।
पूर्वांचल भारत न्यूज से बात-चीत में उन्होंने कहा कि इस बात की शिकायत वह मुख्यमंत्री से करेगे।
हालांकि इस सम्बंध में उपजिलाधिकारी गोला राजेन्द्र बहादुर से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
-
अयोध्या3 days agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश3 days agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
अपराध3 days agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
उत्तर प्रदेश3 days agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
अपराध3 days agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’

