गोरखपुर ग्रामीण
युवाओ ने ठाना अखिलेश को है मुख्यमंत्री बनाना : मनीष पाण्डेय
सपा नेता मनीष पाण्डेय ने बिसरा में लगाई चौपाल
रविवार को चिल्लूपार विधान सभा के वरिष्ट सपा नेता मनीष पाण्डेय की अध्यक्षता में गोला क्षेत्र के बिसरा में चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के साथ लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी दी गई ।
सपा नेता मनीष पाण्डेय ने बिसरा में लगाई चौपाल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गोरखपुर
रविवार को चिल्लूपार विधान सभा के वरिष्ट सपा नेता मनीष पाण्डेय की अध्यक्षता में गोला क्षेत्र के बिसरा में चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के साथ लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी दी गई ।
ग्राम चौपाल को संबोधित करते हुए मनीष पाण्डेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी अगडो, पिछड़ों,अति पिछड़ों की सच्ची हितैषी है। जबकि प्रदेश और देश की भाजपा सरकार गरीब, किसान विरोधी है जो पिछड़ों दलितों का हक छीन रही है। महंगाई की मार से जनता तबाह है तो रोजगार के लिए युवा दर-दर भटक रहा है। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार किसी से छिपा नहीं है। अपनी खामियों को छिपाने के लिए भाजपा नेता झूठ दर झूठ बोलकर केवल जनता को बहकाने का काम रह रहे हैं।साढे चार साल में भाजपा सरकार की कोई ऐसी उपलब्धि नहीं है, जिसे उसके नेता बता सके। उन्होंने कहा कि भाजपा से जनता का मोह भंग हो चुका है। सपा की ओर जनता आशा भरी निगाहों से देख रही है। आने वाले 2022 अखिलेश यादव के नेतृत्व सरकार बना जन भावनाओं का आदर करते हुए सपा सभी वर्ग का उत्थान करेगी।
चौपाल में मुख्य रूप से धर्मेंद्र यादव,भोला यादव,हर्ष,इन्दल, अभिषेक मिश्रा, चंचल पाण्डेय,अनुज त्रिपाठी, आर्यन मिश्रा,इन्दल,अरविन्द,राजा बाबू,किशन,देव, हसमत खान सहित तमाम ग्रामीण व महिलायें मौजूद थी।

-
गोरखपुर ग्रामीण7 days agoगोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर6 days agoमुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं
-
देवरिया6 days agoदेवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात
-
ब्रेकिंग न्यूज़1 day agoअतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार
