गोरखपुर शहर
मारपीट में घायल बुजुर्ग की मौत पर पुलिस ने दर्ज किया गैर इरादतन हत्या का केश
गोरखपुर: पीपीगंज आपसी रंजिस को लेकर हुई मारपीट में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गयी।बुजुर्ग की मौत के बाद पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मारपीट समेत गैरइरादतन हत्या करने की धराओ में मुकदमा दर्ज किया है।
बता दे कि पीपीगंज थानाक्षेत्र के भुईँधरपुर में बुद्धू यादव का पड़ोसी रामप्रवेश के बीच आपसी रंजिश को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है।आरोप है कि शुक्रवार को दोनों पक्षो के बीच अचानक विवाद हो गया और ईंट पत्थर चलने लगा।विवाद होता देख बुद्धू यादव बीच बचाव करने गए।आरोपी है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के राम प्रवेश चौधरी पुत्र चौथी ने बुजुर्ग बुद्धू के साथ मारपीट करते हुए धक्का दे दिया।जिसके बाद बुद्धू जमीन पर गिर गए और सर में गम्भीर चोट लगने से वह बेहोश हो गए।जिसके बाद बुद्धू के परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गयी।बुद्धू के परिजनों की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
वही बुद्धू के बेटे मनयन यादव की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रामप्रवेश पुत्र स्व0 चौथी के खिलाफ धारा 336,323,504,304 एवं 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
-
अयोध्या2 days agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश1 day agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
अपराध1 day agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
उत्तर प्रदेश1 day agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
अपराध23 hours agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
