ब्रेकिंग न्यूज़
सोनू सूद के छह ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड
लखनऊ:
कोविड 19 महामारी के दौरान गरीबों की मदद करने को लेकर चर्चित हुए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के मुंबई स्थित दफ्तर और कुछ अन्य ठिकानों पर को इनकम टैक्स की टीमें पड़ताल कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अकाउंट बुक में गड़बड़ी के आरोपों के बाद IT की टीमों ने एक्टर और उनकी कंपनियों से जुड़ीं 6 जगहों पर सर्वे किया है। सोनू सूद की तरफ से आईटी विभाग की कार्रवाई पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
सोनू सूद के ठिकानों पर इनकम टैक्स की तलाशी को राजनीतिक रंग भी दिया जा रहा है। हाल ही में सोनू सूद दिल्ली सरकार के एक प्रॉजेक्ट के ब्रांड एम्बेसडर बने हैं। कुछ लोग इन छापों को इसी से जोड़कर देख रहे हैं। ऐसी अटकलें थी कि सोनू सूद आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं, हालांकि एक्टर ने कहा था दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ उनकी सियासत पर कोई बात नहीं हुई है।
महामारी के दौरान मिलीं तारीफें
बता दें कि सोनू सूद महामारी के लोगों की मदद करने को लेकर चर्चाओं में रहे थे। अपने नेक कामों के लिए उन्हें आम लोगों के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज की तारीफें भी मिल चुकी हैं। वो सोनू सूद आज भी सोशल मीडिया के जरिए मदद मांग रहे लोगों को जवाब देते और उन तक मदद पहुंचाते नजर आ जाते हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट सर्वे को लेकर अभी तक एक्टर की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।
-
गोरखपुर ग्रामीण7 days agoगोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर6 days agoमुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं
-
देवरिया6 days agoदेवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात
-
ब्रेकिंग न्यूज़1 day agoअतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार
