गोरखपुर ग्रामीण
दरिंदगी:युवती के साथ गैंगरेप, बेहोशी की हालत में छोड़ फरार हो गए बदमाश
गोरखपुर।
गोरखपुर के बेलघाट में 18 साल की युवती को घर से अगवा कर बाग में गैंगरेप कर बेहोश छोड़कर बदमाश भाग लिए।गोरखपुर एक बार फिर सनसनी खेद वारदात को अंजाम दिया गया।18 साल की युवती को उसके घर से अगवा कर बाग में ले जाकर गैंगरेप किया गया। बेहोशी की हालत में उसे छोड़कर आरोपी फरार हो गए। आरोपियों ने दरिंदगी को अंजाम देने के बाद परिजनों को फोन करके बताया कि लड़की कहां पर है । रात में परिजनों ने 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी पुलिस ने जांच करके 3 नामजद लोगों पर उनके खिलाफ धारा 376 , 366, 452 के तहत मुकदमा दर्ज कर तलाश जारी कर दी है। जानकारी के अनुसार घटना सोमवार मंगलवार रात की है युवती अपने घर पर सोई हुई थी। आरोप है कि बेलघाट थाना क्षेत्र के नरग्रा जंगा सिंह गांव निवासी शातिर अपराधी लालजी केवट ने अपने दो साथियों के साथ राजाराम और अनिल वारदात को अंजाम दिया। लालजी , राजाराम और अनिल युवती को उसके घर से मुंह दबाकर उठा ले गए। लिप्टस के बाग में वारदात को अंजाम दिया। और फिर फरार हो गए दो-तीन घंटे बाद घरवालों की नींद खुली तो घरवालों ने देखा की युवती अपने बिस्तर पर नहीं है। उसी दौरान एक मोबाइल नंबर से युवती के घर फोन आया और बताया गया कि आपकी लड़की वहां पर है उसे उठाकर ले जाओ। घरवाले लिफ्ट्स की बाग में पहुंचे और युवती के मुंह पर पानी का छींटा मारा तो युवती होश में आई पूरी जानकारी मिलने के बाद घर वालों ने 112 नंबर पर सूचना दी। मंगलवार को परिजनों ने थाने पर तहरीर दी जिसमें देर शाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया । मुख्य आरोपी लाल जी केवट गोरखपुर, आजमगढ़ ,संत कबीर नगर, देवरिया, अंबेडकर नगर जिले का शातिर अपराधी है । उसके खिलाफ इन जिलों के कई थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज है । गुंडा एक्ट गैंगस्टर में जेल जा चुका है।
-
गोरखपुर ग्रामीण7 days agoगोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर6 days agoमुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं
-
देवरिया6 days agoदेवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात
-
ब्रेकिंग न्यूज़1 day agoअतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार
