अपराध
खजनी पुलिस चौकी से 200 मीटर की दूरी पर दुकान में हुई चोरी, कुंडी तोड़ कर उड़ाया साठ हजार
पूर्वांचल भारत न्यूज़ गोरखपुर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गोरखपुर जनपद के खजनी थाना क्षेत्र चौकी क्षेत्र में चोरों के आतंक छाया हुआ है । उनवल चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित अंश रेडीमेड सेंटर में बीती रात चोरों ने कैश काउंटर खंगाल लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है ।
मामला खजनी थाना क्षेत्र के उनवल चौकी क्षेत्र का है, जहां बीती रात चोरों ने अंश रेडीमेड सेंटर प्रो-प्रवीण कुमार सिंह की दुकान के कैश काउंटर का कुंडी तोड़ कर 60 हजार नगद धन राशि उड़ा ले गए। बताया गया प्रोपराइटर प्रवीण कुमार रोजाना की तरह वे शाम को दुकान को बंद कर अपने घर को चले गए। रविवार को सुबह 10:00 बजे उन्होंने अपनी दुकान का शटर खुलवाया तो दिखाई दिया कि अंदर का दूसरा छोटा दरवाजा खुला हुआ है ,और अंदर का गल्ला का बॉक्स तोड़कर चोर नगदी लगभग ₹60000 ले कर चोर चम्पत हो गये है।
इसकी सूचना पीड़ित ने तत्काल चौकी उनवल पर दिया और पुलिस वहाँ पहुच कर मामले की जांच कर रही है।
हालांकि यह पहली घटना नहीं है, इसके पूर्व भी आधा दर्जन से ऊपर चोरी की घटनाएं खामोश बस्ते मे दम तोड रहे है। जिसका आज तक पुलिसिया कार्रवाई कुछ भी नहीं हुआ । जिसका नतीजा है कि यहां के चोरों का हौसला बुलंद है और इसी तरह से धीरे-धीरे चोरी कि घटनाओ को अंजाम देते हैं । और लोग आवेदन पत्र देकर कर ठगा महसूस करते हैं ।सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है उनवल कस्बे में हमेशा पिकेट लगती है पिकेट के लोग सही ड्यूटी देते तो चोरी की घटनाएं नहीं होती ,चोरों की दिलेरी इतनी है कि पुलिस चौकी से मात्र 200 मीटर की दूरी पर यह घटनाएं घट रही हैं,जहां दो बैंक भी है और वही चौराहे पर पुलिस की पिकेट लगती है तो आखिर चोर कैसे रात को अपने कार्य को अंजाम दे रहे हैं। क्षेत्र के लोग चोरों के आतंक से डरे हुए हैं।
-
अपराध2 weeks agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
लखनऊ3 weeks agoलखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर2 days agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर2 days agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
