अपराध
सरयू नदी में मिला अज्ञात लाश
पूर्वांचल भारत न्यूज़ बड़हलगंज/गोरखपुर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! कस्बे से सटे तपस्वी कुटी के पास सरयू नदी में अज्ञात लाश को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविवार को सरयू नदी मे एक अज्ञात शव बहता हुआ लेटाघाट की तरफ आया। जबतक पुलिस को सूचना मिली तबतक शव बहकर तपस्वी कुटी के पास पहुंच गया। चौकी इंचार्ज केएन सिंह ने बताया कि लगभग 25 वर्ष की उम्र के युवक का शव पूरी तरह फूल चुका था। शव दो दिन पुराना लग रहा हैं। मृतक काला पैंट व बैगनी कलर का टी शर्ट पहने था। पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया। किन्तु शव फूलने के कारण पहचान नही हो पा रही हैं।
Continue Reading
