गोरखपुर ग्रामीण
गोरखपुर पुलिस की पिटाई से कानपुर के व्यापारी की मौत
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गोरखपुर।
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रामगढ़ताल इलाके के तारामंडल रोड पर स्थित कानपुर के बर्रा के व्यापारी मनीष गुप्ता (36) की सोमवार की देर रात रहस्यमय हाल में मौत हो गई। साथ में आए दोस्तों का आरोप है कि चेकिंग के नाम पर आधी रात आई पुलिस ने उसकी पिटाई कर दी जिससे बचने को वह भागा और गिरने से उसकी मौत हो गई। जबकि पुलिस का कहना है कि मनीष नशे में था और बिस्तर से उठते ही लड़खड़ा कर गिर गया जिससे मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मामले में लापरवाही बरतने वाले प्रभारी निरीक्षक जगत नारायण सिंह व चौकी इंचार्ज सहित छह पुलिस कर्मी निलंबित कर दिए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, कानपुर के बर्रा निवासी मनीष गुप्ता अपने दोस्त प्रदीप सिंह और हरवीर सिंह के साथ गोरखपुर घूमने आया था। सिकरीगंज के चंदन सैनी से तीनों की पुरानी दोस्ती थी। उसने ही कृष्णा पैलेस में अपने नाम पर रुम बुक कराया था। सोमवार की रात पुलिस चेकिंग करने के लिए पहुंची थी।
इस दौरान एक रुम में तीन लोगों के मौजूद होने पर कमरे में जाकर पुलिस चेकिंग करने लगी। इसी दौरान मनीष रहस्यमय तरीके से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन फानन पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल गई फिर मेडिकल कॉलेज लेकर गई। जहां पर उसकी मौत हो गई।
-
अयोध्या2 days agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश1 day agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
अपराध1 day agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
उत्तर प्रदेश1 day agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
अपराध24 hours agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
