उत्तर प्रदेश
साहबगंज में नकली मसाले की फैक्ट्री पर छापा, एक्सपायर्ड मसालों में हानिकारक रंग का खुलासा
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
गोरखपुर के साहबगंज क्षेत्र में नकली मसाले बनाने वाली एक फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। यह छापेमारी सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. सुधीर कुमार सिंह के निर्देशन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई।
मुखबिर की सूचना पर पहुंची टीम ने पाया कि फैक्ट्री में घटिया और एक्सपायर्ड मसालों में हानिकारक रासायनिक रंग मिलाकर उन्हें बाजार में बेचने की तैयारी हो रही थी। यह न केवल खाद्य सुरक्षा कानून का उल्लंघन है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खतरा भी है।
छापेमारी के दौरान टीम ने हल्दी, धनिया, मिर्च और जीरे समेत कुल 9 नमूने एकत्र किए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि मसालों में रासायनिक रंगों का उपयोग हो रहा था, जो मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। फैक्ट्री में गंदगी का भी आलम था, जो खाद्य सुरक्षा मानकों से कोसों दूर था।
डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल फैक्ट्री का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है और दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है। सभी एक्सपायर्ड मसालों को सील कर दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की गतिविधियां पकड़ी गईं, तो सख्त कार्रवाई होगी।
इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमाशंकर सिंह, श्रीनिवास, कोमल, प्रतिमा, स्वामीनाथ, नरेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार, संतोष कुमार और विजयानंद शामिल रहे।
डॉ. सिंह ने जनता से अपील की कि मसाले खरीदते समय पैकेजिंग, मानक चिह्न और एक्सपायरी डेट जरूर जांचें और सस्ते के लालच में स्वास्थ्य से समझौता न करें। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर सख्त निगरानी बेहद जरूरी है।

गोरखपुर #साहबगंज #नकलीमसाले #खाद्यसुरक्षाविभाग #फैक्ट्रीछापा #एक्सपायर्डमसाले #हानिकारकरंग #खाद्यसुरक्षा #स्वास्थ्यखतरा #गोरखपुरखबर #उत्तरप्रदेशसमाचार #मसालेमेंमिलावट #मिलावटखोर #खाद्यविभागकार्रवाई #गोरखपुरन्यूज़
-
अपराध2 weeks agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
लखनऊ3 weeks agoलखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर5 days agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर5 days agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
