उत्तर प्रदेश
सिकरीगंज चौराहे के पास सड़क दुर्घटना में हुई अधेड़ की मृत्यु
पूर्वांचल भारत न्यूज़ गोरखपुर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिकरीगंज चौराहे के पास दुर्घटना में अधेड़ व्यक्ति की मृत्यु हो गयी। मरने वाले व्यक्ति की पहचान तांबा निवासी शिवनाथ के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि शिवनाथ साइकिल बनाने की छोटी सी दुकान चलाता था। उसके परिवार में पत्नी और चार बच्चे है जिसमें एक लड़की और लड़का विकलांग है। दुकान का सामान लेने के लिए वह सिकरीगंज चौराहे पर आया था। पुल के पास बगल से आ रही ट्रक के नीचे आने की वजह से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक समेत ट्रक ड्राईवर को पकड़ लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Continue Reading
