उत्तर प्रदेश
बरेली DM पर ‘बंधक बनाने’ के आरोपों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट के साथ बैठक में क्या हुआ? ADM ने सामने रखी पूरी तस्वीर
बरेली: बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री द्वारा जिलाधिकारी पर ‘बंधक बनाने’ का गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। इस पूरे विवाद पर अब एडीएम न्यायिक देश दीपक सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में डीएम आवास पर हुई बैठक की पूरी परिस्थितियों को स्पष्ट करते हुए आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है।
एडीएम (न्यायिक) देश दीपक सिंह के मुताबिक, सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को डीएम आवास पर पूरी तरह सौहार्दपूर्ण माहौल में बैठाकर समझाने का प्रयास किया गया था। उन्होंने कहा कि बैठक का उद्देश्य किसी प्रकार का दबाव बनाना नहीं, बल्कि प्रशासनिक स्तर पर संवाद स्थापित करना था।
ये भी पढ़ें-: बिना पुख्ता साक्ष्य जेल भेजने का आरोप: बांसगांव पुलिस पर सवाल, पीड़ित परिवार ने SSP से मांगा न्याय
ADM ने बैठक को लेकर क्या बताया?
देश दीपक सिंह ने मीडिया को बताया कि बैठक में वे स्वयं, एडीएम प्रशासन और एडीएम सिटी मौजूद थे। उन्होंने कहा, “बैठक के दौरान सामान्य बातचीत हुई। चाय पिलाई गई, मिठाई खिलाई गई। उनसे केवल इतना कहा गया कि यह सरकारी सेवा है, हम सभी लंबे समय से साथ काम कर रहे हैं और बड़े भाई की तरह समझाने की कोशिश की गई।”
एडीएम ने स्पष्ट किया कि बैठक के दौरान न तो किसी तरह की जबरदस्ती की गई और न ही सिटी मजिस्ट्रेट को रोका गया। उन्होंने यह भी खंडन किया कि डीएम किसी समय बाथरूम में गए हों या सिटी मजिस्ट्रेट को किसी कमरे में बंद किया गया हो। उनके अनुसार, “बंधक बनाए जाने का आरोप पूरी तरह गलत है, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।”
ये भी पढ़ें-: Gorakhpur: थाने के सामने REEL बनाने वाली अंशिका सिंह निकली ब्लैकमेलर, शौक पूरे करने के लिए रचती थी साजिश
विवाद की शुरुआत कैसे हुई?
यह पूरा विवाद उस समय सामने आया, जब सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने प्रयागराज माघ मेले के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ कथित बदसलूकी और यूजीसी की नई गाइडलाइन्स को लेकर असंतोष जताते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को भेजते हुए इसे “स्वधर्म और स्वाभिमान” का निर्णय बताया था।
अग्निहोत्री ने क्या आरोप लगाए थे?
अलंकार अग्निहोत्री ने यूजीसी की नई गाइडलाइन्स को “काला कानून” करार देते हुए कहा था कि ये नियम शिक्षा व्यवस्था को प्रभावित करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह आरोप भी लगाया था कि डीएम आवास पर उन्हें बंधक बनाया गया और वे किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकल पाए।
हालांकि, एडीएम न्यायिक देश दीपक सिंह ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें तथ्यहीन बताया है।
ये भी पढ़ें-: रिपोर्ट के नाम पर लेखपाल पर पैसे मांगने का आरोप, वायरल वीडियो में बोले “कम से कम 1000 तो लगेंगे”
निलंबन और आगे की कार्रवाई
इस बीच, उत्तर प्रदेश सरकार ने अलंकार अग्निहोत्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस्तीफे के बाद सिटी मजिस्ट्रेट और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बीच हुई फोन वार्ता भी सामने आई है, जिसमें शंकराचार्य ने कहा कि यह इस्तीफा पीड़ा भी देता है और प्रेरणा भी, क्योंकि वर्षों की मेहनत से प्राप्त पद को छोड़ना आसान नहीं होता।
उन्होंने अग्निहोत्री को धर्म के क्षेत्र में एक बड़े दायित्व का प्रस्ताव भी दिया था। बरेली प्रशासन ने अब साफ कर दिया है कि ‘बंधक बनाए जाने’ का आरोप पूरी तरह निराधार है, हालांकि यह मामला प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।
-
गोरखपुर ग्रामीण3 weeks agoदीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार सिंह का असमय निधन
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबिना पुख्ता साक्ष्य जेल भेजने का आरोप: बांसगांव पुलिस पर सवाल, पीड़ित परिवार ने SSP से मांगा न्याय
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoउरुवा बाज़ार नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में हंगामा, सभासदों पर अभद्रता के आरोप, थाने में दी गई शिकायत
-
गोरखपुर ग्रामीण2 weeks agoGorakhpur: गोला उपनगर में माल लदी मैजिक नहर में पलटी, चालक बाल-बाल बचा… स्कॉर्पियो चालक फरार
-
अपराध2 weeks agoगोरखपुर में जमीन विवाद बना जानलेवा, बेटे की हत्या मामले में एक ही परिवार के चार सदस्य गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoUGC Rules 2026: यूनिवर्सिटी-कॉलेजों में जातिगत भेदभाव पर नए नियम, 4 बड़े सवालों के साथ क्यों बना सवर्ण बनाम SC/ST-OBC का मुद्दा
-
उत्तर प्रदेश3 weeks agoचार हत्याएं, एक सच्चाई: एटा में बेटे ने ही रची खूनी साजिश, एक ही झटके में परिवार के चार सदस्यों की हत्या
-
गोरखपुर ग्रामीण3 weeks agoगोरखपुर में शुरू होंगी मुख्यमंत्री जनता सेवा बसें: 11 ग्रामीण रूटों पर 20% सस्ता किराया, यात्रियों को मिलेगी नियमित सुविधा
-
अपराध2 weeks agoललितपुर सड़क हादसा: मंत्री के बेटे की फॉर्च्यूनर ने बाइक सवारों को कुचला, धमकी देकरकर भागा
