अपराध
ललितपुर सड़क हादसा: मंत्री के बेटे की फॉर्च्यूनर ने बाइक सवारों को कुचला, धमकी देकरकर भागा
Lalitpur Road Accident: ललितपुर में श्रम सेवा योजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के बेटे की फॉर्च्यूनर कार ने तीन बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल।
ललितपुर: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। थाना जाखलौन क्षेत्र के जीरोन के पास तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
ये भी पढ़े-General कैटेगरी के 10% आरक्षण हुआ तब विरोध नहीं किया- UGC विवाद पर संजय निषाद का बड़ा बयान
घटना के बाद घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक धार्मिक आयोजन में शामिल होकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे।
आरोप है कि फॉर्च्यूनर कार में उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम सेवा योजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के पुत्र नरेश पंथ अपने कुछ साथियों के साथ सवार थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार सवार युवक नशे की हालत में थे। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन मंत्री पुत्र और उनके साथी कथित तौर पर लोगों को धमकाते हुए वहां से फरार हो गए।
ये भी पढ़े- Border 2: 27 जनवरी को सनी देओल का बॉक्स ऑफिस धमाका, 5 दिन में 300 करोड़ के करीब बॉर्डर 2
हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। बताया गया है कि दुर्घटना में शामिल फॉर्च्यूनर कार मंत्री की पत्नी के नाम पर पंजीकृत है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
