Connect with us

उत्तर प्रदेश

निलंबित संविदा बिजलीकर्मी पर दबंगों का हमला, बिजली न बनाने पर बेरहमी से पीटा, चारों पर मुकदमा

Published

on

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र में दबंगई का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां निलंबित संविदा बिजलीकर्मी को बिजली कनेक्शन बनाने से मना करना इतना महंगा पड़ा कि चार दबंगों ने बीच सड़क पर उसे बेरहमी से पीट दिया।

ग्राम परसिया निस्फीराजा निवासी संजय सिंह, जो पहले विद्युत विभाग में संविदा पर कार्यरत थे और फिलहाल निलंबन की अवधि में हैं, ने बताया कि 12 अगस्त को वे बर्राह चौराहे पर खड़े थे। इसी दौरान बेलनापार गांव के गुंजन, गोविंद, दयाल और प्रदुम वहां पहुंचे और तत्काल बिजली कनेक्शन बनाने की मांग करने लगे।

संजय सिंह के अनुसार, उन्होंने साफ कहा कि वह फिलहाल ड्यूटी पर नहीं हैं और कनेक्शन बनाना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। इस पर आरोपियों ने पहले दबाव बनाया, फिर धमकी दी। स्थिति बिगड़ती देख वह ककरही गांव के पेट्रोल पंप पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उनका पीछा कर वहां घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी।

हमले में संजय सिंह को गंभीर चोटें आईं और वह मानसिक रूप से भी आहत हुए। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी।

इस मामले में कोतवाल अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों- गुंजन, गोविंद, दयाल और प्रदुम- के खिलाफ धारा 115(2), 352, 351(3) और 126(2) में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Advertisement

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की दबंगई करने से पहले सौ बार सोचे।

गोरखपुर #गोलाथाना #बिजलीकर्मी #दबंगई #अपराधसमाचार #उत्तरप्रदेश #निलंबितकर्मी #बिजलीकर्मीहमला #गोरखपुरखबर #उत्तरप्रदेशपुलिस #क्राइमन्यूज #ताजाखबर #ब्रेकिंगन्यूज #यूपीक्राइम #गोरखपुर_न्यूज

Share this with your friends:
Continue Reading
Advertisement

टॉप न्यूज़

गोरखपुर मुंबई त्योहार स्पेशल ट्रेन गोरखपुर मुंबई त्योहार स्पेशल ट्रेन
गोरखपुर शहर20 minutes ago

गोरखपुर से मुंबई के लिए चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, 9 और 16 नवंबर को होगी रवाना

गोरखपुर ग्रामीण1 day ago

गोरखपुर में बारिश और ठंडी हवाओं से बदला मौसम: दिन के तापमान में गिरावट, अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम?

ravi kishan evm statement rahul gandhi
गोरखपुर शहर3 weeks ago

रवि किशन का EVM पर हमला- ‘आपके पिताजी ही लाए थे, हारते ही सवाल क्यों?

गोरखपुर में CISF जवान की हत्या
गोरखपुर शहर3 weeks ago

गोरखपुर में CISF जवान की हत्या: सिर पर वार कर फेंकी लाश, तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा घर

SanjayanTripathi
ताज़ा ख़बर4 weeks ago

सपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव में बड़ा ट्विस्ट
गोरखपुर शहर4 weeks ago

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा

उत्तर प्रदेश1 month ago

मोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश1 month ago

बस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत

अपराध1 month ago

संतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश

गोरखपुर शहर3 months ago

उरुवा बाजार में साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापार मंडल दो भागों में बंटा, असमंजस में व्यापारी

अपराध1 month ago

संतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश

उत्तर प्रदेश1 month ago

मोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम

झांसी सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार जिसमें अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत हुई
ब्रेकिंग न्यूज़3 months ago

अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार

अयोध्या2 months ago

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!

उत्तर प्रदेश1 month ago

बस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत

ravi kishan evm statement rahul gandhi
गोरखपुर शहर3 weeks ago

रवि किशन का EVM पर हमला- ‘आपके पिताजी ही लाए थे, हारते ही सवाल क्यों?

मुरैना में बेहोश महिला टीचर को गलत CPR देने की सांकेतिक तस्वीर
ताज़ा ख़बर3 months ago

मुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां

देवरिया के पोखारभिंडा गांव में आंबेडकर प्रतिमा विवाद के बाद तैनात पुलिस बल
देवरिया3 months ago

देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात

Advertisement

Trending

free counter

हमारे बारे में-

पूर्वांचल भारत न्यूज एक रजिस्टर्ड न्यूज पोर्टल है ।
इसका उद्देश्य पूर्वांचल भारत के साथ ही देश दुनियां की खबरों व जानकारियों को हमारे दर्शकों को रोचक अंदाज में पहुंचना है। युवाओं को रोजगार सम्बन्धित जानकारी के साथ ही हर वर्ग की समस्या को हम उठा सकें यही हमारी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और जनसमस्याओं से जुड़े समाचारों पर भी हमारा विशेष ध्यान होता है ।


प्रबन्धक / निदेशक:

जे. समरजीत जैसवार

प्रधान सम्पादक :

आदित्य धनराज

सम्पादक : अजय कुमार 

सलाहकार सम्पादक : जे०पी० 

सलाहकार सम्पादक : ब्रिजेन्द्र सिंह 

उपसम्पादक : एस.के. मिश्रा

उपसम्पादक : कमलेश यादव

उपसम्पादक : धीरेन्द्र कुमार

उपसम्पादक : नीतू यादव

सम्पादकीय :  मनीष कुमार

विज्ञापन और प्रसार प्रबन्धक: आदित्य धनराज

Our Visitor

046555
Total views : 54354


प्रधान कार्यालय :

कूड़ाघाट, निकट एम्स हॉस्पिटल मोहद्दीपुर, 

गोरखपुर, उo प्रo । पिन-273008

सम्पादकीय कार्यालय :

राम जानकी मार्ग, उरुवा बाजार, गोरखपुर
पिन-273407

Copyright © 2021. Powered by “PURVANCHAL BHARAT NEWS”

You cannot copy content of this page