Connect with us

अपराध

बलरामपुर दुष्कर्म कांड पर अखिलेश यादव का हमला, कहा- “क्या यही है योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति?”

Published

on

लखनऊ, उत्तर प्रदेश

बलरामपुर जिले में दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के मामले ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को इस घटना पर योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर सवाल उठाते हुए कहा, “क्या यही है यूपी की कानून व्यवस्था और जीरो टॉलरेंस नीति?”

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश में महिलाएं और बच्चियां सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि इस जघन्य अपराध के दो दिन बाद तड़के मुठभेड़ के बाद दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया, लेकिन यह केवल कानून-व्यवस्था का दिखावा है। उन्होंने सरकार से पीड़िता को हर संभव सहायता और अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की।

सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया पर लिखा – “बलरामपुर में एक दिव्यांग के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना हुई है। कानून-व्यवस्था का दावा करने वाले इस मामले में जनता की आंखों में आंख डालकर कुछ कहेंगे?”

कांग्रेस और आप का भी सरकार पर हमला
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने सामूहिक बलात्कार के बाद पीड़िता को पुलिस चौकी से सिर्फ 20 मीटर की दूरी पर छोड़ दिया। पार्टी का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में पीड़िता खुद को बचाने के लिए भागती नजर आई, जबकि बाइक सवार 5-6 लोग उसका पीछा कर रहे थे।

आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि यह घटना बताती है कि योगी सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। आप ने आरोप लगाया कि पीड़िता पुलिस अधीक्षक आवास के पास से गुजरी, लेकिन उसे कोई मदद नहीं मिली। पार्टी ने भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए।

Advertisement

यह मामला न केवल उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है, बल्कि सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर भी बहस को तेज कर रहा है।

Akhilesh Yadav

#BalrampurRape #AkhileshYadav #YogiSarkar #UPCrime #LawAndOrder #UPNews, #बलरामपुरदुष्कर्म, #अखिलेशयादव, #योगीसरकार, #दिव्यांगयुवती, #कानूनव्यवस्था, #यूपीक्राइम, #उत्तरप्रदेशसमाचार, #महिलासुरक्षा, #सपाखबर, #कांग्रेस, #आपपार्टी, #जीरोटॉलरेंस

Share this with your friends:
Continue Reading
Advertisement

टॉप न्यूज़

गोरखपुर मुंबई त्योहार स्पेशल ट्रेन गोरखपुर मुंबई त्योहार स्पेशल ट्रेन
गोरखपुर शहर3 weeks ago

गोरखपुर से मुंबई के लिए चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, 9 और 16 नवंबर को होगी रवाना

गोरखपुर ग्रामीण3 weeks ago

गोरखपुर में बारिश और ठंडी हवाओं से बदला मौसम: दिन के तापमान में गिरावट, अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम?

ravi kishan evm statement rahul gandhi
गोरखपुर शहर1 month ago

रवि किशन का EVM पर हमला- ‘आपके पिताजी ही लाए थे, हारते ही सवाल क्यों?

गोरखपुर में CISF जवान की हत्या
गोरखपुर शहर1 month ago

गोरखपुर में CISF जवान की हत्या: सिर पर वार कर फेंकी लाश, तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा घर

SanjayanTripathi
ताज़ा ख़बर2 months ago

सपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव में बड़ा ट्विस्ट
गोरखपुर शहर2 months ago

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा

उत्तर प्रदेश2 months ago

मोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश2 months ago

बस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत

अपराध2 months ago

संतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश

ravi kishan evm statement rahul gandhi
गोरखपुर शहर1 month ago

रवि किशन का EVM पर हमला- ‘आपके पिताजी ही लाए थे, हारते ही सवाल क्यों?

अपराध2 months ago

संतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश

उत्तर प्रदेश2 months ago

मोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम

अयोध्या2 months ago

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!

उत्तर प्रदेश2 months ago

बस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत

अपराध2 months ago

गोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद

उत्तर प्रदेश2 months ago

रायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!

गोरखपुर में CISF जवान की हत्या
गोरखपुर शहर1 month ago

गोरखपुर में CISF जवान की हत्या: सिर पर वार कर फेंकी लाश, तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा घर

लखनऊ2 months ago

लखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार

Advertisement

Trending

free counter

हमारे बारे में-

पूर्वांचल भारत न्यूज एक रजिस्टर्ड न्यूज पोर्टल है ।
इसका उद्देश्य पूर्वांचल भारत के साथ ही देश दुनियां की खबरों व जानकारियों को हमारे दर्शकों को रोचक अंदाज में पहुंचना है। युवाओं को रोजगार सम्बन्धित जानकारी के साथ ही हर वर्ग की समस्या को हम उठा सकें यही हमारी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और जनसमस्याओं से जुड़े समाचारों पर भी हमारा विशेष ध्यान होता है ।


प्रबन्धक / निदेशक:

जे. समरजीत जैसवार

प्रधान सम्पादक :

आदित्य धनराज

सम्पादक : अजय कुमार 

सलाहकार सम्पादक : जे०पी० 

सलाहकार सम्पादक : ब्रिजेन्द्र सिंह 

उपसम्पादक : एस.के. मिश्रा

उपसम्पादक : कमलेश यादव

उपसम्पादक : धीरेन्द्र कुमार

उपसम्पादक : नीतू यादव

सम्पादकीय :  मनीष कुमार

विज्ञापन और प्रसार प्रबन्धक: आदित्य धनराज

Our Visitor

048523
Total views : 57389


प्रधान कार्यालय :

कूड़ाघाट, निकट एम्स हॉस्पिटल मोहद्दीपुर, 

गोरखपुर, उo प्रo । पिन-273008

सम्पादकीय कार्यालय :

राम जानकी मार्ग, उरुवा बाजार, गोरखपुर
पिन-273407

Copyright © 2021. Powered by “PURVANCHAL BHARAT NEWS”

You cannot copy content of this page