गोरखपुर शहर
सपा नेता पवन सिंह ने अंकुश शुक्ला के परिवार को दी एक लाख की आर्थिक मदद
पूर्वांचल भारत न्यूज़ गोरखपुर
सपा नेता पवन सिंह ने कहा कि अंकुर शुक्ला के परिवार की सुरक्षा, 50 लाख का मुआवजा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और एक आवास की मांग की साथ ही कहा कि अंकुर शुक्ला के न्याय के लिए आखरी सांस तक लड़ता रहूँगा |
जब किसी इंसान पर मुसबीत पड़ती है तो उसके अपने होने का दावा करने वाले उससे ऐसा मुह मोड़ लेते है जैसे उनका उस इंसान से कोई रिश्ता ही नही है रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के रामपुर टप्पा गांव के निवासी महेंद्र शुक्ला के घर भी जब मुसीबत आयी तो सभी ने उनका साथ छोड़ दिया गाँव के ही चार युवकों ने महेंद्र शुक्ला के 17 वर्षीय बेटे अंकुर शुक्ला की चाकुओं से मार कर निर्मम हत्या कर दी। गयी। हत्या बाद राजनीतिक रोटियाँ सेकने वालो का महेन्द्र शुक्ला के घर तांता लग गया लेकिन किसी ने महेंद्र शुक्ला के इस दुख की घड़ी में किसी तरह की कोई आर्थिक मदद नही किया। पूर्वांचाल में गरीबो यतीमों असहायों की शान कहे जाने वाले समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एवं वरिष्ठ समाजसेवी पवन सिंह लगातार महेंद्र शुक्ला के बेटे को न्याय दिलाने के लिए आवाज़ बुलंद करते रहे शासन प्रशासन को पवन सिंह ने सख्त चेतावनी भी दे दी कि समय रहते हत्यारो को गिरफ्तार करे और सलाखों के पीछे भेजे उनकी चेतावनी का असर भी दिखा तीन हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया |
आज पवन सिंह अपने हज़ारो समर्थको के साथ अंकुर शुक्ला के पिता से मिलने उनके आवास गए जहाँ पहुच कर पवन सिंह ने महेंद्र शुक्ला के दुख में शामिल हुए सपा नेता पवन सिंह ने अंकुर शुक्ला के पिता से कहा कि आप बिल्कुल भी परेशान मत हो आपका बेटा पवन सिंह इस दुख की घड़ी में आपके साथ खड़ा है अंकुर शुक्ला को न्याय दिलाने के लिए आखरी सांस तक आपके साथ हूँ सपा नेता पवन सिंह ने बड़ा दिल दिखाते हुए महेंद्र शुक्ला को तत्काल एक लाख रुपये की नगद धनराशि दिया और कहा कि आगे भी मदद जारी रहेगी किसी तरह की कोई चिंता करने की जरूरत नही है पवन सिंह आपके साथ है। मीडिया से बात करते हुए पवन सिंह ने कहा कि पुलिस बचे हुए हत्यारोपी को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजे जिला प्रशासन से मांग है कि महेंद्र शुक्ला के परिवार अभी भी खौफ के साये में जी रहा है तत्काल सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाए पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए एक आवास उपलब्ध करवाया जाए पीड़ित परिवार ब्राह्मण जाति के है पूजा पाठ कर के घर चलाते थे बेटे की मौत से परिवार टूट गया है जिला प्रशासन पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा दे ताकि महेंद्र शुक्ला का परिवार आगे चल सके ।
-
गोरखपुर ग्रामीण1 week agoदीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार सिंह का असमय निधन
-
उत्तर प्रदेश4 days agoबरेली DM पर ‘बंधक बनाने’ के आरोपों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट के साथ बैठक में क्या हुआ? ADM ने सामने रखी पूरी तस्वीर
-
उत्तर प्रदेश1 week agoबिना पुख्ता साक्ष्य जेल भेजने का आरोप: बांसगांव पुलिस पर सवाल, पीड़ित परिवार ने SSP से मांगा न्याय
-
ताज़ा ख़बर1 week agoउरुवा बाज़ार नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में हंगामा, सभासदों पर अभद्रता के आरोप, थाने में दी गई शिकायत
-
ताज़ा ख़बर4 days agoUGC Rules 2026: यूनिवर्सिटी-कॉलेजों में जातिगत भेदभाव पर नए नियम, 4 बड़े सवालों के साथ क्यों बना सवर्ण बनाम SC/ST-OBC का मुद्दा
-
गोरखपुर ग्रामीण4 days agoGorakhpur: गोला उपनगर में माल लदी मैजिक नहर में पलटी, चालक बाल-बाल बचा… स्कॉर्पियो चालक फरार
-
अपराध4 days agoगोरखपुर में जमीन विवाद बना जानलेवा, बेटे की हत्या मामले में एक ही परिवार के चार सदस्य गिरफ्तार
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoचार हत्याएं, एक सच्चाई: एटा में बेटे ने ही रची खूनी साजिश, एक ही झटके में परिवार के चार सदस्यों की हत्या
-
गोरखपुर ग्रामीण1 week agoगोरखपुर में शुरू होंगी मुख्यमंत्री जनता सेवा बसें: 11 ग्रामीण रूटों पर 20% सस्ता किराया, यात्रियों को मिलेगी नियमित सुविधा
