ब्रेकिंग न्यूज़
हाथी छोड़ गोरखपुर का तिवारी परिवार साइकिल पर हुआ सवार पूर्वांचल में राजनीति गरमाई
पूर्वांचल भारत न्यूज़: लखनऊ
गोरखपुर के तिवारी परिवार ने बसपा छोड़ सपा का दामन थाम लिया, इस परिवार के सपा का दामन थामने से पूर्वांचल की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गोरखपुर के तिवारी हाता के नाम से जाने जाने वाला तिवारी परिवार रविवार को सपा का दामन थाम लिया माना जा रहा है इस परिवार के सपा का दामन थामने से पूर्वांचल में सपा को बहुत ही मजबूती मिलेगी जो होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए अहम भागेदारी निभाएगी।
लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर रविवार को दोपहर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष पूर्व सभापति विधान परिषद गणेश शंकर पांडे, चिल्लू पार के विधायक विनय शंकर तिवारी, खलीलाबाद के पूर्व सांसद भीष्म शंकर तिवारी उर्फ कुशल तिवारी अपने हजारों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। सुबह से ही सपा कार्यालय पर गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया कुशीनगर, खलीलाबाद, सिद्धार्थ नगर समेत अनेकों जिले के हजारों समर्थक आना शुरू हो गए थे।
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मौजूदगी में पूरे हुजूम के साथ तिवारी परिवार सपा में शामिल होने के बाद पूरे जोश खरोश में कहा कि पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी काफी मजबूत स्थिति में होगी। आने वाले समय में अखिलेश यादव की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
-
गोरखपुर ग्रामीण7 days agoगोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर6 days agoमुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं
-
देवरिया6 days agoदेवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात
-
ब्रेकिंग न्यूज़1 day agoअतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार
