उत्तर प्रदेश
पूर्वांचल की राजनीति में हुआ बड़ा उलटफेर, दिग्गज ब्राम्हण परिवार होने जा रहा है सपा में शामिल
पूर्वांचल भारत न्यूज़ गोरखपुर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पूर्वांचल की राजनीति में आने वाले कुछ दिनों में बड़ा राजनैतिक परिवर्तन देखने को मिलने जा रहा है। आपको बता दें कि चिल्लूपार से बसपा के विधायक विनय शंकर तिवारी व उनका परिवार समाजवादी पार्टी का दामन थामने जा रहा है इससे समाजवादी पार्टी को पूर्वांचल में एक बड़ा ब्राह्मण वोट बैंक के तौर पर फायदा होता नजर आ रहा है।
एक तरफ जहाँ पिछले महीने सपा से एमएलसी रहे सीपी चन्द भाजपा में शामिल हुए, उस कमी को पूरा करते हुए सपा ने चिल्लूपार दिग्गज राजनैतिक परिवार को अपने साथ शामिल करने जा रही है |
हाता परिवार का पूर्वांचल की राजनीति में कई सीटों पर काफी प्रभाव माना जाता है| विनय शंकर तिवारी के बड़े भाई भीष्म शंकर तिवारी संत कबीर नगर जिले से सांसद रहे हैं तो वही उनके एक बड़े भाई पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय गोरखपुर महाराजगंज से लंबे समय तक विधान परिषद के सदस्य रहे हैं। खासकर पंडित हरिशंकर तिवारी की बात करें तो पूर्वांचल में वह सर्वमान्य ब्राह्मण नेता के तौर पर जाने जाते थे। इस परिवार को समाजवादी पार्टी में आने के बाद समाजवादी पार्टी को पूर्वांचल में काफी मजबूती मिलेगी, साथ ही सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को नए समीकरण बनाने पर मजबूर करेगी। जब तक पार्टी द्वारा कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हो जाती तब तक इसे संभावना ही माना जा सकता है |
-
अपराध2 weeks agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
ताज़ा ख़बर6 days agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर6 days agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
-
गोरखपुर शहर21 hours agoगोरखपुर में CISF जवान की हत्या: सिर पर वार कर फेंकी लाश, तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा घर
-
गोरखपुर शहर16 hours agoरवि किशन का EVM पर हमला- ‘आपके पिताजी ही लाए थे, हारते ही सवाल क्यों?
