उत्तर प्रदेश
आपके परिवार में कोई बुजुर्ग वृद्धावस्था पेंशनर है,तो आपके लिए जरूरी सूचना…
पूर्वांचल भारत न्यूज़ गोरखपुर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गोरखपुर जिले के समस्त वृद्धा पेंशनरों के लिए एक आवश्यक सूचना
वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त कर रहे नए /पुराने सभी लाभार्थियों का खाता यदि आधार नंबर से लिंक नहीं हुआ तथा लाभार्थी द्वारा आधार प्रमाणीकरण नही कराया गया है तो वृद्धावस्था पेंशन की किस्त इस बार से नहीं मिलेगी। क्योकि पेंशन अब आधार से जुड़े बैंक खाते में भेजी जाएगी।
अपने ऑनलाइन किए हुए फॉर्म के आधार प्रमाणीकरण का तरीका इस प्रकार है–।
अपने साथ
बैंक पासबुक,
आधार कार्ड,
और मोबाइल,
लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर बैंक खाता संख्या की मदद से आपका ऑनलाइन भरा गया फार्म ओपन करेगा। फार्म में आधार संख्या भरने के बाद एक ओटीपी आपके मोबाइल पर आएगी जिसे भरने के बाद आपका आधार प्रमाणीकरण हो जाएगा। एक मोबाइल एक ही ओटीपी के लिए काम करेगा।
कृपया समय रहते तत्काल अपना आधार प्रमाणीकरण करा लें अन्यथा पेंशन से वंचित होना पड़ेगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी लाभार्थी की होगी।
